फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Police caught illegal liquor worth Rs 4 lakh from pickup vehicle

Sagar Crime: वाहन से पुलिस ने चार लाख के कीमत की अवैध शराब पकड़ी, पिकअप छोड़कर भागे तस्कर

Mon, 27 Jan 2025 08:35 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Mon, 27 Jan 2025 08:35 AM IST
सार

Sagar: जैसे ही पुलिस ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, आरोपी वाहन को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो भूसे के नीचे छिपाकर रखी गई 81 पेटियां शराब की बरामद हुई।

विज्ञापन
Police caught illegal liquor worth Rs 4 lakh from pickup vehicle
अवैध शराब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिला अवैध शराब की तस्करी का गढ़ बनता जा रहा है। जिले में आए दिन अवैध शराब पकड़ी जा रही है, लेकिन यह अवैध शराब या तो जिले में सक्रिय भगवती मानव कल्याण संगठन के लोग पकड़ रहे है या फिर पुलिस अवैध शराब की रोकथाम के लिए बनाए गए आबकारी विभाग का योगदान इस गोरखधंधे पर लगाम लगाने में शून्य है। यह विभाग सिर्फ नाम का विभाग रह गया है।
विज्ञापन


रविवार के दिन सागर शहर के सिविल लाइन पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने फोर लाइन स्थित बम्होरी चौराहे के पास एक पिकअप वाहन से करीब 4 लाख रुपये कीमत की 81 पेटी अवैध शराब बरामद की है। मिली जानकारी अनुसार शराब को बेहद चालाकी से फिल्मी स्टाइल में भूसे के नीचे छिपाकर रखा गया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर ने पुलिस को बताया कि बम्होरी चौराहे के पास एक पिकअप वाहन में भारी मात्रा में अवैध शराब ले जाई जा रही है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस की टीम ने तत्काल इलाके में घेराबंदी की और संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका। जैसे ही पुलिस ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, आरोपी वाहन को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो भूसे के नीचे छिपाकर रखी गई 81 पेटियां शराब की बरामद हुई। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed