फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Police arrested the accused of murder that happened recently

Sagar: बीते दिनों हुई हत्या का आरोपी पुलिस गिरफ्त में, गाली गलौज करने पर लोहे की रॉड मारकर कर दी थी हत्या

Mon, 09 Dec 2024 12:12 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Mon, 09 Dec 2024 12:12 AM IST
सार

सागर शहर के मोतीनगर थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी के पास हुई युवक रवि आदिवासी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी विकास सेन को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 4 दिसंबर की रात हुई, जब गाली-गलौज के विवाद में आरोपी ने रवि पर लोहे की रॉड से हमला किया। 

विज्ञापन
Police arrested the accused of murder that happened recently
हत्यारोपी गिरफ्तार

विस्तार

सागर शहर के मोतीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गल्ला मंडी के पास हाल ही में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने गाली-गलौज के विवाद में लोहे की रॉड से हमला किया था, जिससे युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 4 दिसंबर की रात मृतक रवि (30 वर्ष), पिता भूरे आदिवासी, निवासी वनगुवां, खून से लथपथ हालत में गल्ला मंडी के पास शराब दुकान के सामने की गली में पड़ा मिला। परिवार वालों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने रवि को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए और कुछ लोगों से पूछताछ की गई। जांच के दौरान विकास (30 वर्ष), पिता विजयकांत सेन, निवासी संत रविदास वार्ड, को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या का कारण
आरोपी ने पुलिस को बताया कि मृतक रवि गाली-गलौज कर रहा था, जिससे दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोपी ने पहले लात-घूंसों से रवि को मारा और फिर लोहे की रॉड से उसकी जांघ पर प्रहार किया। गंभीर चोटों के चलते रवि की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी अपने घर में छिपा रहा।

मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

 

हत्यारोपी गिरफ्तार

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed