{"_id":"67421688ab743378d209b308","slug":"one-dead-one-injured-in-collision-between-petrol-tanker-and-trolley-sagar-news-c-1-1-noi1338-2348205-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar Road Accident: पेट्रोल टैंकर और ट्राले में टक्कर, दर्दनाक हादसे में एक की मौत और एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar Road Accident: पेट्रोल टैंकर और ट्राले में टक्कर, दर्दनाक हादसे में एक की मौत और एक घायल
Sun, 24 Nov 2024 08:31 AM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 08:31 AM IST
सार
नरयावली पुलिस के अनुसार, हादसे में जेरई निवासी टैंकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि जेरई का रहने वाला एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सड़क हादसा
विस्तार
सागर जिले के नरयावली थाना क्षेत्र के सागर-बीना सड़क मार्ग पर ग्राम जेरई के पास दर्दनाक हादसा हो गया। जहां, तेज रफ्तार सीमेंट से भरा ट्राला और पेट्रोल का टैंकर आमने-सामने से टकरा गए। हादसे में टैंकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद सड़क पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। आस-पास के ग्रामीणों ने हादसे की सूचना नरयावली थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल भिजवाया और मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सागर भेजा गया।
विज्ञापन
नरयावली पुलिस के अनुसार, हादसे में जेरई निवासी टैंकर चालक छोटू उर्फ अंकित यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आशीष राजपूत निवासी ग्राम जेरई, गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा मोटरसाइकिल चालक को बचाने के प्रयास में हुआ। इस दौरान ट्राला और टैंकर की टक्कर हो गई और बाइक सड़क से नीचे उतरकर गिर गई। हादसे का शिकार टैंकर सागर से खाली होकर नरयावली की ओर लौट रहा था, जबकि सीमेंट से भरा ट्राला नरयावली की ओर से आ रहा था। दोनों वाहन जेरई फाटक के पास टकरा गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
