फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   MP News: Three people returning from a wedding ceremony died in a road accident

MP News: शादी समारोह से लौट रहे तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत, मोटरसाइकिल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी

Fri, 15 Dec 2023 06:41 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सागर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सागर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 15 Dec 2023 06:41 PM IST
सार

सागर में मोटरसाइकिल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों शादी समारोह में शामिल होने आए थे, और वहीं से लौट रहे थे। 

विज्ञापन
MP News: Three people returning from a wedding ceremony died in a road accident
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

सागर जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वे राहतगढ़ इलाके में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। उनकी मोटरसाइकिल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरुवार को सागर निवासी परसोत्तम प्रजापति (35), हेमराज पटेल (48), तुलसीराम विश्वकर्मा (59) तीनों निवासी सागर राहतगढ़ में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। जहां से वे अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक MP 15 MW 1508 से घर सागर वापस जा रहे थे कि मशुरहाई तिगड्डा पावर हाउस के पास किसी अज्ञात वाहन ने इन्हें टक्कर मार दी। इससे घटनास्थल पर ही तीनों लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। अज्ञात वाहन टक्कर मारने के बाद फरार हो गया। जानकारी मिलते ही डायल 100 और पुलिस मौके पर पहुंची और रात मैं तीनों शवों को मर्चुरी में रखवा दिया गया था। शवों का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है और अज्ञात वहन की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed