फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Motorcycle riders hit by unknown vehicle: one dead in sagar

Sagar News: मोटर साइकिल सवारों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत…एक की हालत गंभीर

Sun, 03 Nov 2024 08:51 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Sun, 03 Nov 2024 08:51 PM IST
सार

Sagar:  जिले के रहली थाना अंतर्गत बलेह रोड पर आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई

विज्ञापन
Motorcycle riders hit by unknown vehicle: one dead in sagar
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाई दूज के दिन किसी बहन का भाई बिछड़ गया तो किसी घर का चिराग बुझ गया। एक सड़क हादसा हुआ कि किसी की दुनिया ही उजड़ गई। सागर जिले के रहली थाना अंतर्गत बलेह रोड पर आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इस दुर्घटना में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे डायल 100 के द्वारा गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहली लाया गया, हालत गंभीर होने से डयूटी डॉक्टर द्वारा उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक कासल पिपरिया निवासी हैं। मृतक का नाम राजेश पिता मथुरा लडिया, दूसरा हेमंत पिता दुर्गा पटेल है, जो मक्के की बोरी लेकर बेचने जा रहे थे, जिनको रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और वह दुर्घटना का शिकार हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मृतक के शव को एवं घायल को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।
हादसे में मृत हुए युवक के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले मैं पुलिस ने मामला कायम कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed