{"_id":"671522e27a3be054cc039b07","slug":"motorcycle-riders-hit-by-truck-two-died-in-the-accident-sagar-news-c-1-1-noi1338-2236343-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: मोटरसाइकिल सवारों को ट्रक ने मारी टक्कर, दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: मोटरसाइकिल सवारों को ट्रक ने मारी टक्कर, दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ा
Mon, 21 Oct 2024 08:16 AM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 08:16 AM IST
सार
सागर में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार थे, तभी उन्हें ट्रक ने टक्कर मार दी। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
हादसे मैं दो की मौत
विस्तार
सागर जिले में आए दिन रफ्तार का कहर देखने मिल रहा है। लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। जिले के रहली कस्बे मैं रविवार को हुए एक सड़क हादसे मैं दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार रहली थाना क्षेत्र अंतर्गत रहली कस्बे के गढ़ाकोटा बायपास पर रविवार शाम 7 बजे एक मोटरसाइकिल को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया 12 चक्का ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जबरजस्त थी जिससे मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही रहली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मर्चुरी मैं रखवा दिया है। पुलिस द्वारा मृत युवकों की पहचान कराई जा रही है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

हादसे मैं दो की मौत
