{"_id":"6776a2074bad80b6990d9b59","slug":"minor-student-accuses-government-teacher-of-molestation-police-registers-case-sagar-news-c-1-1-noi1338-2480219-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: शासकीय शिक्षक पर नाबालिग छात्रा ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने किया मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: शासकीय शिक्षक पर नाबालिग छात्रा ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने किया मामला दर्ज
Thu, 02 Jan 2025 10:54 PM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 10:54 PM IST
सार
सागर जिले में शिक्षक जैसे शब्द को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। एक सरकारी स्कूल के अध्यापक ने छात्रा से ही छेड़छाड़ कर दी। पुलिस अध्यापक को तलाश रही है।
विज्ञापन
छेड़छाड़ का आरोप
विस्तार
सागर जिले के रहली पुलिस थाने में शासकीय शिक्षक द्वारा एक छात्रा से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी शिक्षक फरार है। छात्रा घर के पास बनी दुकान पर नमकीन लेने गई थी। तभी रास्ते में शिक्षक ने हाथ पकड़ लिया। जिसका विरोध किया तो आरोपी शिक्षक मौके से भाग गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, रहली निवासी नाबालिग छात्रा ने चाचा के साथ आकर थाने में शिकायत की। शिकायत में छात्रा ने बताया कि वह गुरुवार शाम करीब 6.30 बजे घर के पास दुकान पर नमकीन लेने के लिए गई थी। नमकीन लेकर वापस घर लौट रही थी तभी रास्ते में शिक्षक हरेंद्र ठाकुर मिले जो गढ़ाकोटा के शासकीय स्कूल में पदस्थ हैं। उन्होंने मेरा हाथ पकड़ लिया और बोले कि मेरे साथ चलो। मैंने शोर मचाया तो आवाज सुन चाचा मौके पर आ गए। जहां शिक्षक का विरोध किया तो वह बोला कि मेरा कुछ नहीं कर सकते हो। इसके बाद शिक्षक मौके से भाग गया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने शिक्षक हरेंद्र सिंह ठाकुर के खिलाफ छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
विज्ञापन
रहली थाना प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि नाबालिग की शिकायत पर शिक्षक के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी शिक्षक फरार है।
विज्ञापन
