फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Greed for money and election rivalry became the reason for the murder in sagar

Sagar News: पैसों का लालच तथा चुनावी रंजिश बनी थी हत्या की वजह, चार आरोपी गिरफ्तार…एक फरार

Sun, 03 Nov 2024 09:16 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Sun, 03 Nov 2024 09:16 PM IST
सार

Sagar News: सेवा सहकारी समिति नया नगर के सहायक समिति प्रबंधक प्रहलाद लोधी की हत्या मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
Greed for money and election rivalry became the reason for the murder in sagar
हत्याकांड का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले के गौरझामर थाना क्षेत्र के ग्राम नया नगर निवासी सेवा सहकारी समिति नया नगर के सहायक समिति प्रबंधक प्रहलाद लोधी की अज्ञात आरोपियों ने 17 अक्तूबर के सुबह 5 बजे मॉर्निंग वॉक के दौरान चार पहिया वाहन से अपहरण करके 45 किलोमीटर दूर जंगल में पत्थर से सिर कुचलकर नृशंस हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन


इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले 4 आरोपितों को गौरझामर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपित फरार है। मामले का खुलासा करते हुए थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि सहायक समिति प्रबंधक प्रहलाद लोधी की हत्या के मामले में पांच लोगों ने मिलकर पैसों की लालच और पुरानी चुनावी रंजिश के चलते लूट की वारदात करने का सुनियोजित षड्यंत्र रचा था, लेकिन अपहरण के दौरान आरोपितों को मृतक द्वारा पहचान लिए जाने के कारण उन्होंने उसे मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या में मुख्य आरोपित सरमन पिता रामलाल लोधी उम्र 49 साल निवासी नया नगर जो पूर्व सरपंच था, टीकाराम पिता हजारी लोधी उम्र 35 साल, निवासी नयानगर को केसली के पास हिनोतिया में बस का इंतजार करते समय गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों के पास से सोने की एक चेन और एक लॉकेट बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में नितेश लोधी 30 साल, निवासी ग्राम पटना खुर्द, बृजेश मेहरा 24 साल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, हत्या में प्रयोग लाई गई तूफान गाड़ी को जब्त  कर लिया है। वही मामले का एक आरोपी ललितपुर यूपी निवासी अरविंद सिंह चौहान 35 साल अभी फरार चल रहा है। 


थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि सहायक समिति प्रबंधक प्रहलाद लोधी सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, तभी सभी आरोपितों ने रेशम केंद्र के पास से एक किराए की तूफान गाड़ी बुलाकर सुबह 5 बजे घटना को अंजाम दिया। जिसका सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद वाहन का नंबर ट्रेस किया गया। वाहन मालिक से पूछताछ करने पर घटना में शामिल लोगों का साइबर सेल की मदद से पता लगाया गया। जिसमें नीतीश लोधी और ब्रिजेश मेहरा 24 साल वाहन चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। घटना के मुख्य आरोपित सरमन और टिक्कू फरार चल रहे थे। जिन्हें दीपावली के दिन गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed