फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Founder of Sagar Vishwavidyalaya, Dr. Harisingh Gaur gets Bharat Ratna: MP meets Home Minister Amit Shah

Sagar: सागर विवि के संस्थापक डॉ. हरिसिंह गौर को मिले भारत रत्न, सांसद ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

Sun, 08 Dec 2024 10:33 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Sun, 08 Dec 2024 10:33 PM IST
सार

सागर सांसद श्रीमती लता गुड्डू वानखेड़े ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिलकर डॉ. सर हरिसिंह गौर को मरणोपरांत 'भारत रत्न' देने की मांग की। डॉ. गौर सागर विश्वविद्यालय के संस्थापक और भारतीय संविधान सभा के सदस्य थे। उन्होंने अपनी संपत्ति दान कर बुंदेलखंड और सागर क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा दिया, ताकि समाज का सर्वांगीण विकास हो सके।

विज्ञापन
Founder of Sagar Vishwavidyalaya, Dr. Harisingh Gaur gets Bharat Ratna: MP meets Home Minister Amit Shah
मुलाकात

विस्तार

सागर सांसद लता गुड्डू वानखेड़े ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भेंट कर डॉ. सर हरिसिंह गौर को मरणोपरांत भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' प्रदान करने की मांग की। उन्होंने इसे सागर और बुंदेलखंड क्षेत्र की वर्षों पुरानी आकांक्षा बताते हुए इस प्रस्ताव को सौंपा।

विज्ञापन

डॉ. सर हरिसिंह गौर सागर विश्वविद्यालय के संस्थापक और कुलपति थे। वे विधि के क्षेत्र में ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ, मेधावी व्यक्तित्व, दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति, और भारतीय संविधान सभा के सदस्य थे। उन्होंने सागर की सामाजिक और शैक्षिक स्थिति सुधारने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

विज्ञापन

शैक्षणिक और सामाजिक योगदान:
डॉ. गौर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सागर, जबलपुर, और नागपुर में प्राप्त की और उच्च शिक्षा के लिए कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। वे विधि के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके थे। सागर नगर में लौटकर उन्होंने अपनी संपूर्ण अर्जित संपत्ति दान कर सागर विश्वविद्यालय की स्थापना की। उनका उद्देश्य था कि बुंदेलखंड और सागर क्षेत्र के गरीब, पिछड़े और महिलाओं को उच्च शिक्षा से वंचित न रहना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. गौर की ख्याति न केवल भारत में बल्कि विश्व स्तर पर भी प्रसिद्ध है। उन्होंने सागर को अपनी शिक्षा और योगदान से एक पहचान दी। उन्होंने शिक्षा के माध्यम से समाज के सर्वांगीण विकास का सपना देखा और इसे साकार करने के लिए अपनी पूरी संपत्ति समर्पित कर दी।

सांसद ने डॉ. गौर की इन महान उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि उन्हें 'भारत रत्न' से विभूषित करना न केवल न्यायोचित होगा, बल्कि उनके ऐतिहासिक योगदान को सम्मानित करने का भी प्रतीक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed