फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   FIR registered against two gynecologists in Sagar for death of newborn Case

Sagar News: नवजात की मौत के मामले में दो स्त्री रोग विशेषज्ञों पर FRI, यह लापरवाही की थी

Tue, 10 Sep 2024 10:50 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Tue, 10 Sep 2024 10:50 AM IST
सार

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों की जांच की। डॉक्टरों से पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का परीक्षण कराया गया जिसमें पाया गया कि मृतक बच्ची के दिल में तीन चेंबर थे, जबकि सोनोग्राफी रिपोर्ट में चार चेंबर दिखाए गए थे।  

विज्ञापन
FIR registered against two gynecologists in Sagar for death of newborn Case
महिला चिकित्सकों पर मामला दर्ज

विस्तार

सागर जिले में नवजात की मौत के मामले में मोतीनगर थाना पुलिस ने दो स्त्री रोग विशेषज्ञों (रेडियोलॉजिस्ट) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। 9 महीने पहले प्रसूता महिला की सोनोग्राफी जांच और इलाज में लापरवाही के कारण बच्चे की मौत के साक्ष्यों और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 9 दिसंबर 2023 को शिकायतकर्ता अभिमन्यु पिता मधुकर शर्मा निवासी नरयावली नाका वार्ड ने 5 महीने की बेबी उर्फ माही शर्मा की मौत की शिकायत की थी। शिकायत पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच के दौरान शिकायतकर्ता के परिजनों के बयान लिए गए। उन्होंने बताया कि प्रसूता दिव्या शर्मा का इलाज भागीरथ नर्सिंग होम में डॉक्टर साधना मिश्रा ने किया था। इलाज के दौरान डॉक्टर मिश्रा ने जो भी टेस्ट और सोनोग्राफी कराने की सलाह दी वे सभी ऋचा डायग्नोस्टिक सेंटर में डॉक्टर रीता जैन और डॉक्टर राकेश जैन के यहां कराई गईं। डॉक्टर साधना मिश्रा ने उन सभी जांचों की जानकारी भी दी थी। सभी जांचों में बच्ची की स्थिति सामान्य बताई गई थी। बेटी के जन्म के पूर्व 8 सितंबर 2023 की सोनोग्राफी में बच्ची के दिल में 4 चेंबर और स्थिति सामान्य बताई गई थी।
विज्ञापन


परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर साधना मिश्रा, डॉक्टर रीता जैन और डॉक्टर राकेश जैन ने धोखे में रखकर दिव्या का इलाज कर पैसे लिए और गलत जांच रिपोर्ट दी। शिकायतकर्ताओं के बयान के बाद पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों की जांच की। डॉक्टरों से पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का परीक्षण कराया गया जिसमें पाया गया कि मृतक बच्ची के दिल में तीन चेंबर थे, जबकि सोनोग्राफी रिपोर्ट में चार चेंबर दिखाए गए थे। मेडिकल बोर्ड ने भी इस संबंध में जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मोतीनगर पुलिस ने जांच में मिले सबूतों के आधार पर भागीरथ नर्सिंग होम की डॉक्टर साधना मिश्रा, ऋचा डायग्नोस्टिक सेंटर की डॉक्टर रीता जैन और डॉक्टर राकेश जैन के खिलाफ धारा 304 भाग (2), 34 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की है। 

 

महिला चिकित्सकों पर मामला दर्ज

महिला चिकित्सकों पर मामला दर्ज

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed