फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News: Father and daughter died in a collision between a Hiva and a car

Sagar News: हाइवा और कार की टक्कर में पिता-पुत्री की मौत, तीन गंभीर; किर्रोद गांव के मोड़ पर हादसा

Tue, 20 May 2025 03:56 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Tue, 20 May 2025 03:56 PM IST
सार

हादसे में कार चला रहे पवन तिवारी (40) और उनकी तीन वर्षीय पुत्री चुन्नू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी रिंकू तिवारी, शुभम समाधिया और रोहित पुरोहित गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Sagar News: Father and daughter died in a collision between a Hiva and a car
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन से ललितपुर के पास जीरोन जा रही कार क्रमांक एमपी 13 सीडी 2722 सागर जिले की बीना तहसील अंतर्गत आगासौद रोड पर ग्राम किर्रोद के पास हाइवा क्रमांक एमपी 40 जेडएफ 8298 से टकरा गई। मोड़ पर हुए हादसे में कार सवार पिता, पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार उपरांत सागर रेफर किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार उज्जैन निवासी पवन पिता अशोक तिवारी उम्र 40 वर्ष अपनी पत्नी रिंकू तिवारी 35 वर्ष, बेटी चुन्नू तीन वर्ष तथा रिश्तेदार शुभम पिता अवधेश समाधिया 29 वर्ष ललितपुर तथा रोहित पिता प्रसन्न पुरोहित 26 वर्ष निवासी जीरोन के साथ कार से जीरोन उप्र जा रहे थे। आगासौद रोड पर किर्रोद गांव के आगे मोड़ पर कार सामने से आ रहे हाइवा से टकरा गई। कार पवन चला रहे थे, हादसे के बाद सभी कार के अंदर फंस गए और बुरी तरह से घायल हो गए।

विज्ञापन

सड़क हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन


हाइवा सड़क से उतरकर 15 फुट नीचे जाकर खेत में पलट गया। हाइवा में रेत भरी हुई थी। हादसा देख वहां से निकल रहे बुलेरो कैंपर चालक ने गाड़ी रोकी और घायलों को किसी तरह कार से निकालकर कैंपर से अस्पताल पहुंचाया। सुबह साढ़े नौ बजे हुए हादसे के बाद घायलों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार देकर सागर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी नितेश पटैल सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी ली।


हादसे में हुई पिता, पुत्री की मौत
हादसे में कार चालक पिता पवन तिवारी तथा उनकी बेटी चुन्नू की मौत हो गई। पत्नी रिंकू, साढ़ू भाई शुभम समाधिया तथा साला रोहित गंभीर रूप से घायल हैं। आगासौद थाना क्षेत्र में हुए हादसे के बाद पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed