{"_id":"67e0269c2eec652f1f03fc25","slug":"family-members-created-a-ruckus-over-the-death-of-a-one-and-a-half-month-old-girl-during-treatment-in-the-hospital-said-that-the-girl-died-due-to-burns-from-the-blower-during-treatment-sagar-news-c-1-1-noi1338-2756724-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: सागर मेडिकल कॉलेज में डेढ़ माह की बच्ची की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, लगाया लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: सागर मेडिकल कॉलेज में डेढ़ माह की बच्ची की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, लगाया लापरवाही का आरोप
Mon, 24 Mar 2025 08:24 AM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 08:24 AM IST
सार
घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को शांत कराया।
विज्ञापन
बच्ची की मौत पर पुलिस को घटना की जानकारी देते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में निमोनिया का इलाज कराने आई डेढ़ माह की मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गई। बच्ची की मौत पर शव लेकर परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। परिजनों को आरोप है कि बच्ची के पास ब्लोअर हीटर चालू था, जिसकी आंच से उसका पैर झुलस गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद परिजनों ने विरोध जताते हुए अस्पताल में हंगामा कर दिया, जिसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के परिजनों को समझाइश देकर शांत कराया। पुलिस ने बच्ची के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- होटल में आर्डर दिया था चिली पनीर का, परोस दिया चिली चिकन, मामला पहुंचा थाने
विज्ञापन
निमोनिया के इलाज के लिए कराया भर्ती
मृतका बच्ची के पिता ग्राम सानौधा निवासी अरुण अहिरवार ने बताया कि उन्होंने बीते 19 मार्च को अपनी डेढ़ माह की बेटी को निमोनिया की शिकायत पर बीएमसी में भर्ती कराया था। बच्ची का इलाज SNCU वार्ड में चल रहा था। रविवार सुबह पिता जब बेटी से मिलने पहुंचे तो सब कुछ सामान्य था। परिजनों के अनुसार वार्ड में मौजूद स्टाफ ने बच्ची के पास ब्लोअर लगा दिया था, जिसकी जानकारी परिजनों को नहीं दी गई। हीटर की गर्मी से बच्ची का पैर झुलस गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
