{"_id":"67470690f0c06113650d2c69","slug":"elderly-husband-brutally-murdered-his-wife-by-beheading-her-police-busy-searching-for-the-killer-sagar-news-c-1-1-noi1338-2358710-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: 70 साल के पति को आया इतना गुस्सा कि पत्नी की काट दी गर्दन, फिर कटे सिर के साथ किया ये खौफनाक काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: 70 साल के पति को आया इतना गुस्सा कि पत्नी की काट दी गर्दन, फिर कटे सिर के साथ किया ये खौफनाक काम
Wed, 27 Nov 2024 05:48 PM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साग
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 05:48 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के सागर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। राहतगढ़ में 70 वर्षीय बुजुर्ग पति खूबचंद साहू ने अपनी 65 वर्षीय पत्नी राधारानी की हंसिया से गर्दन काटकर हत्या की और शव को 600 मीटर दूर पेड़ पर लटका दिया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पति ने पत्नी की हत्या कर दी।
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
सागर जिले के राहतगढ़ थाना क्षेत्र के टेहरा-टेहरी गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। 70 वर्षीय बुजुर्ग पति खूबचंद साहू ने अपनी 65 वर्षीय पत्नी राधारानी की हंसिया से गर्दन काटकर हत्या कर दी। इसके बाद सिर को धड़ से अलग कर बालों को रस्सी से बांधते हुए घर से 600 मीटर दूर एक पेड़ के तने में फंसा दिया।
विज्ञापन
बुधवार सुबह जब ग्रामीणों ने घर के दहलान में राधारानी का सिरकटा शव देखा तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया। सिर की सर्चिंग के दौरान यह ज्वाला देवी मंदिर रोड पर एक पेड़ के तने के बीच पाया गया।
विज्ञापन
हत्या के बाद आरोपी खूबचंद मौके से फरार हो गया, जिससे वारदात का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि मंगलवार रात आरोपी के घर भजन का आयोजन हुआ था। रात करीब 1.30 बजे लोगों ने दोनों को एक साथ देखा था। लेकिन सुबह राधारानी का खून से लथपथ शव मिला।
विज्ञापन
पुलिस का मानना है कि खूबचंद ने हंसिया से अपनी पत्नी की हत्या की है। आरोपी की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है, और लोग हत्या के कारणों को लेकर आशंका व्यक्त कर रहे हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हत्या

हत्या

हत्या
