फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Due to an old rivalry, the murderers stabbed the young man to death and fled

Sagar News: पुरानी रंजिश के चलते युवक की चाकू घोंप कर हत्या कर हत्यारे हुए फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Thu, 19 Dec 2024 08:31 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Thu, 19 Dec 2024 08:31 PM IST
सार

भानगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढांड में पुरानी बुराई के चलते दो आरोपियों ने 38 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन
Due to an old rivalry, the murderers stabbed the young man to death and fled
युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले में अपराधों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। जिले में बीते 15 दिनों में हत्या की 4 वारदातें हो चुकी है। ताजा वारदात सागर जिले के भानगढ़ थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां के ढांड में पुरानी रंजिश को लेकर युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


भानगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढांड में पुरानी बुराई के चलते दो आरोपियों ने 38 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की है। मिली जानकारी अनुसार 38 वर्षीय करतार पिता तुलाराम अहिरवार निवासी ग्राम ढांड की गांव के ही दो युवकों से पुरानी बुराई चल रही थी। जिसके चलते दो आरोपियों ने बुधवार शाम करीब 6:30 बजे छुरी से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


घायल को लहूलुहान हालत में रात में उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन में मामले की सूचना भानगढ़ पुलिस को दी। वहीं गुरुवार सुबह 11:00 बजे पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। भानगढ़ थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed