{"_id":"673a0a43a064209dc30e7213","slug":"dps-students-and-teachers-made-world-record-in-vedic-mathematics-sagar-news-c-1-1-noi1338-2327027-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: DPS के विद्यार्थियों तथा शिक्षकों ने वैदिक गणित में बनाया विश्व रिकॉर्ड, प्रमाण पत्र और पदक मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: DPS के विद्यार्थियों तथा शिक्षकों ने वैदिक गणित में बनाया विश्व रिकॉर्ड, प्रमाण पत्र और पदक मिले
Sun, 17 Nov 2024 09:34 PM IST
सागर ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 09:34 PM IST
सार
सागर में डीपीएस के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने वैदिक गणित में विश्व रिकॉर्ड बनाया है। विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और पदक दिए गए।
विज्ञापन
डीपीएस शिक्षक और विद्यार्थी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सागर जिले में महज आठ मिनट आठ सेकेंड में डीपीएस के विद्यार्थियों ने दो अंकीय और तीन अंकीय संख्याओं वाले सौ सवाल हल कर डाले। वहीं, डीपीएस के ही 22 शिक्षकों ने इन्हीं युक्तियों वाले सौ सवालों को मात्र सात मिनट 13 सेकेंड में हल कर वर्ल्ड रिकॉर्ड रच यूनिवर्सल अचीवर्स बुक ऑफ रिकॉर्डस तथा फ्यूचर कलाम बुक ऑफ रिकॉर्डस चेन्नई में अपना नाम दर्ज कराया है।
विज्ञापन
अचिवर्स बुक ऑफ रिकॉर्डस तथा फ्यूचर कलाम बुक ऑफ रिकॉर्डस चेन्नई के चेयरमैन डॉ. बाबू बालाकृष्णन और डीपीएस के प्राचार्य ने 10 मिनट का समय सेट कर उल्टी गिनती शुरू की। समय प्रारंभ हुआ विद्यार्थी भी तत्काल 10 मिनट में सौ सवालों को हल करते नजर आए। महज तीन मिनट में पहली एंट्री शुभांशी वर्मा के रूप में जमा हई। कक्षा दसवीं की छात्रा शुभांशी ने महज तीन मिनट 22 सेकेंड में रिकॉर्ड बनाया। फिर तो मात्र आठ मिनट के अंदर ही सभी 180 विद्यार्थियों ने गुणनफल के 100 सवाल हल कर विशाखापट्टनम में 120 विद्यार्थियों द्वारा 12 मिनट में 90 गुणनफल के सवालों का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड रच डाला।
विज्ञापन
ठीक इसी प्रकार विद्यालय के ही 22 शिक्षकों ने सात मिनट के भीतर गुणनफल के 100 सवाल हल कर विशाखापट्टनम के 18 शिक्षकों द्वारा 10 मिनट में 90 सवालों के हल करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ अपने नाम कर लिए। सभी सम्मिलित विद्यार्थियों, शिक्षकों और पालकों को 600 सेकेंड के अंदर वैदिक गणित सूत्र प्रणाली से दो अंकों, तीन अंकों वाली संख्या के सौ सवालों का गुणा कर हल करना था। यदि देखा जाए तो प्रचलित और सामान्य गणितिय पद्धधि से इतने अल्प समय में 100 सवाल हल करना लगभग असंभव जान पड़ता है।
विज्ञापन
वहीं, भारत के महानतम गणिताचार्य श्री रामानुजन द्वारा प्रतिपादित सूत्रोक्तियों से यह असंभव सा काम चुटकियों में संभव हो जाता है। हम आपको बताना चाहेंगे कि इस वैदिक गणित वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए विद्यालय के ही छठवीं से बारहवीं तक के तकरीबन 180 विद्यार्थियों व 22 शिक्षकों ने भाग लिया था। इन सभी को यूनिवर्सल अचिवर्स बुक ऑफ रिकॉर्डस तथा फ्यूचर कलाम बुक ऑफ रिकॉर्डस की ओर से प्रमाण पत्र और पदक प्रदत्त किए गए हैं।
