फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Crorepati...lakhpati will become sadhu for 10 days 5000 people will leave their home

Sagar: आज से श्रावक संस्कार शिविर, करोड़पति और लखपति 10 दिन के लिए बनेंगे साधु, ऐसा हुआ तो खाना भी नहीं मिलेगा

Sun, 08 Sep 2024 09:52 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Sun, 08 Sep 2024 09:52 AM IST
सार

श्रावक संस्कार शिविर में शामिल होने वाले लोग 10 दिन तक केवल धोती और गमछा में रहेंगे। वे न तो परिवार वालों से बात कर सकेंगे, न मोबाइल फोन रख सकेंगे और न ही उनके पास पैसे होंगे।

विज्ञापन
Crorepati...lakhpati will become sadhu for 10 days 5000 people will leave their home
श्रावक संस्कार शिविर के लिए लगाया भव्य पंडाल

विस्तार

 सागर में पहली बार श्रावक संस्कार शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जो निरपायक मुनि सुधासागर जी महाराज के सानिध्य में भाग्योदय तीर्थ क्षेत्र में होगा। इसमें देश-विदेश के 5 हजार शिविरार्थी शामिल होकर आत्मसाधना करेंगे। अब तक 13 राज्यों में हुए 30 शिविरों में अधिकतम साढ़े तीन हजार लोग शामिल हुए हैं, लेकिन सागर में एक नया कीर्तिमान रचा जाएगा। 

विज्ञापन


श्रावक संस्कार शिविर में शामिल होने वाले लोग 10 दिन तक केवल धोती और गमछा में रहेंगे। वे न तो परिवार वालों से बात कर सकेंगे, न मोबाइल फोन रख सकेंगे और न ही उनके पास पैसे होंगे। उनके भोजन की व्यवस्था जैन समाज के लोग साधुओं की तरह आहार कराने के लिए अपने घर लेकर जाएंगे। आत्मसाधना करने वाले लोगों को अगर कोई लेने के लिए नहीं आता है तो उन्हें भूखा भी रहना पड़ेगा। इस शिविर में शामिल होने के लिए कई करोड़पति और अरबपति भी नामांकन करवा रहे हैं।
विज्ञापन


शिविर का उद्देश्य है भारतीय संस्कृति के अनुरूप जीवन जीने, संयम के साथ सात्विक भोजन, सामाजिक और राष्ट्रीय मूल्यों के साथ आत्मकल्याण के प्रशिक्षण के लिए आयोजन करना।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्षा कालीन चातुर्मास समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने बताया कि भाग्योदय तीर्थ में विराजमान मुनिश्री सुधासागर के ससंघ सानिध्य में सागर के इतिहास में पहली बार 31वें श्रावक संस्कार शिविर का दस दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। पर्वराज पर्यूषण पर्व के अवसर पर ऋषिपंचमी 8 सितंबर से 17 सितंबर तक मुनि संघ के सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है। जैन समाज ने इसकी तैयारी भव्य तरीके से की है, पश्चिम बंगाल और राजस्थान के कारीगरों द्वारा राज महल की तरह एक भव्य पंडाल बनाया गया है।


श्रावक संस्कार शिविर के लिए लगाया भव्य पंडाल

 

श्रावक संस्कार शिविर के लिए लगाया भव्य पंडाल

श्रावक संस्कार शिविर के लिए बनाया गया भव्य पंडाल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed