फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Couple selling samosas attacked with cutter; husband dead, wife in critical condition

Sagar News: सागर में समोसा बेच रहे दंपति पर कटर से हमला; पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

Thu, 26 Feb 2026 05:24 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Thu, 26 Feb 2026 05:24 PM IST
सार

सागर के कोतवाली क्षेत्र में पुरानी जमीनी रंजिश में युवक ने साथियों संग समोसा विक्रेता चंद्रलेश चौरसिया पर कटर से हमला कर हत्या कर दी। बचाने आई पत्नी गंभीर घायल हुईं। वारदात के बाद इलाके में तनाव, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
Couple selling samosas attacked with cutter; husband dead, wife in critical condition
मृतक चंद्रलेश चौरसिया

विस्तार

सागर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर समोसा बेचने वाले दंपति पर कटर से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पति चंद्रलेश चौरसिया (50) की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी शशि चौरसिया गंभीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन


दुकान पर आए और शुरू कर दी मारपीट
मिली जानकारी के अनुसार, पुरव्याऊ स्थित गणेश मंदिर के पास चंद्रलेश चौरसिया अपनी दुकान पर थे। शाम करीब 7:30 बजे उनका भतीजा शैलेश चौरसिया अपने 4-5 साथियों के साथ वहां पहुंचा। पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और फिर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते शैलेश ने कटर निकाला और चंद्रलेश के गले और शरीर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  3 करोड़ के बैंक ऋण में सुनियोजित धोखाधड़ी का मामला, ईओडब्ल्यू ने दर्ज की FIR
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाने आई पत्नी को भी नहीं बख्शा
जब पति को बचाने के लिए पत्नी शशि चौरसिया आगे आईं, तो हमलावरों ने उन पर भी कटर से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। मौके पर मौजूद दंपति का 14 वर्षीय बेटा राजा चौरसिया किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हमला इतना अचानक और हिंसक था कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला।


जमीनी विवाद बना मौत का कारण
पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि यह हमला किसी तात्कालिक विवाद का परिणाम नहीं, बल्कि पुरानी रंजिश का हिस्सा था। आरोपी भतीजे शैलेश और मृतक चंद्रलेश के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था। इसी खुन्नस में आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के तुरंत बाद घायलों को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चंद्रलेश को मृत घोषित कर दिया। पत्नी की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है।

इलाके में तनाव का माहौल
इस घटना के बाद शहर के व्यस्ततम इलाकों में से एक पुरव्याऊ में दहशत का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed