{"_id":"66ccb101a9088782980624cb","slug":"bathing-in-a-mine-filled-with-water-resulted-in-death-for-a-young-man-he-died-by-drowning-in-the-water-sagar-news-c-1-1-noi1338-2038873-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: खदान में नहाने उतरा युवक डूबा, पानी में कैमरे डालकर खोजने पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: खदान में नहाने उतरा युवक डूबा, पानी में कैमरे डालकर खोजने पर मिला शव
Mon, 26 Aug 2024 10:56 PM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 10:56 PM IST
सार
सागर में खदान में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। वह नहाने उतरा था और गहरे पानी में चला गया। बाहर रखे कपड़े से उसके डूबने की आशंका हुई थी।
विज्ञापन
एक युवक की गंगा में डूबने से मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सागर के बहेरिया थाना अंतर्गत चना टोरिया के पास बनी खदान में एक युवक को नहाना महंगा पड़ गया। उसे अपनी जान गंवानी पड़ी। नहाते वक्त पैर फिसल जाने से वह खदान में जा गिरा और गहराई में डूबने की वजह से उसकी मौत हो गई।
खदान किनारे युवक के कपड़े तथा जूते जब लोगों ने देखे तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई और पुलिस को सूचना दी। युवक के खदान में डूबने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन खदान की गहराई ज्यादा होने पर पुलिस ने एसडीईआरएफ टीम को बुलाया। इसके बाद एसडीईआरएफ टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया।
खदान की गहराई ज्यादा होने पर एसडीईआरएफ टीम ने कैमरे की मदद ली और पानी में कैमरा डालकर शव को देखा कि किस जगह पर है। इसके बाद गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस के अनुसार मृतक युवक का नाम समरेंद्र पिता नरेंद्र घोषी (24) है जो ग्राम मझगवा का रहने वाला है। युवक अक्सर नहाने के लिए इसी जगह आया करता था। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।