फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Banda Toxic Liquor Tragedy: 17 Patients Recovered & Discharged, 5 Still Under Treatment

बंडा जहरीली शराब मामले में अपडेट: मिथाइल अल्कोहल से प्रभावित 17 मरीज को किया डिस्चार्ज, पांच का इलाज जारी

Wed, 16 Sep 2026 04:26 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Wed, 16 Sep 2026 04:26 PM IST
सार

बंडा जहरीली शराब और मिथाइल अल्कोहल सेवन मामले में 22 मरीजों की आंखों की रोशनी चली गई थी। मिथाइल प्रेडनिसोलोन थेरेपी के बाद 17 मरीजों की हालत में सुधार हुआ और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई। पांच मरीजों का इलाज जारी है। बंडा क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर भी लगाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Banda Toxic Liquor Tragedy: 17 Patients Recovered & Discharged, 5 Still Under Treatment
अस्पताल में भर्ती मरीजों का हाल जानते अधिकारी

विस्तार

बंडा जहरीली शराब और मिथाइल अल्कोहल सेवन प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) की ओर से राहत भरी खबर सामने आई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. देवेश पटेरिया ने बताया कि 6 सितंबर 2026 को बीएमसी में कुल 102 मरीज भर्ती हुए थे, जिनमें से 75 मरीजों को आंखों से जुड़ी गंभीर परेशानियां थीं।

विज्ञापन


चिकित्सकीय जांच के अनुसार, मिथाइल अल्कोहल के सेवन से शरीर में फॉर्मिक एसिड बनता है। इसके प्रभाव से ऑप्टिक नर्व में एक्सोनल इंजरी (सूजन) आ जाती है, जो आमतौर पर 3 से 6 सप्ताह के भीतर सामान्य होती है। शुरुआत में प्रभावित 22 मरीजों की आंखों की रोशनी पूरी तरह से चली गई थी। इन सभी प्रभावित मरीजों को 'मिथाइल प्रेडनिसोलोन थेरेपी' दी गई। इस विशेष चिकित्सा पद्धति के सकारात्मक परिणाम सामने आए और 17 मरीजों की सेहत में तेजी से सुधार होने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- खबर का असर: 7 महीने में 3 बार धंसा 2600 करोड़ का हाईवे, सांसद की शिकायत पर एक्शन में गडकरी, उज्जैन पहुंची टीम
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में शेष 05 मरीजों का इलाज विशेषज्ञों और चिकित्सकों की कड़ी निगरानी में लगातार जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक, इन शेष मरीजों के स्वास्थ्य में भी सुधार की पूरी उम्मीद है। उन्होंने बताया कि बंडा विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों में पिछले एक सप्ताह से विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है जहां पर सामान्य बीमारियों के परीक्षण तथा इलाज की व्यवस्थाएं की गई है। इन शिविरों में विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ डॉक्टर्स तैनात किए गए हैं, जो मरीजों का परीक्षण कर इलाज करते हैं। अगर किसी मरीज की स्थिति जिला चिकित्सालय या बुंदेलखंड मेडिकल भेजने की बनती है तो उन्हें वहां रेफर किया जाता है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed