{"_id":"6ae83a7f50e8744499051977","slug":"banda-illicit-liquor-case-accused-jujhar-singh-dies-during-treatment-in-bhopal-sagar-news-c-1-1-noi1338-4898097-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"सागर: जहरीली शराब कांड के प्रमुख आरोपी जुझार सिंह लोधी की इलाज के दौरान मौत,हमीदिया अस्पताल में चल रहा था इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सागर: जहरीली शराब कांड के प्रमुख आरोपी जुझार सिंह लोधी की इलाज के दौरान मौत,हमीदिया अस्पताल में चल रहा था इलाज
Mon, 02 Nov 2026 03:57 PM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 03:57 PM IST
सार
बंडा जहरीली शराब कांड के प्रमुख आरोपी की भोपाल के हमीदिया अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उपजेल में तबीयत बिगड़ने के बाद उसे पहले सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज और फिर भोपाल रेफर किया गया था।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के बंडा विकासखंड के बहुचर्चित और दर्दनाक जहरीली शराब कांड के प्रमुख आरोपी जुझार सिंह लोधी की भोपाल के हमीदिया अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जुझार सिंह बंडा उपजेल में बंद था, जहां अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने पर उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक उपजेल में तबीयत अचानक खराब होने पर जुझार सिंह को तत्काल बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज, सागर ले जाया गया था। बीएमसी के डॉक्टरों ने उसकी बिगड़ती हालत और गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल भोपाल रेफर कर दिया था। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था, जहां गहन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: हरदा: विपक्ष के खिलाफ भाजपा का 'लोकतंत्र बचाओ' पैदल मार्च आज, 10 हजार लोगों के साथ सड़क पर उतरेगी पार्टी
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब के सेवन से अब तक 30 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। इस गंभीर और संवेदनशील मामले में पुलिस लगातार सख्त कानूनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस द्वारा अब तक इस कांड से जुड़े 50 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है।
उपजेल में बंद आरोपी जुझार सिंह लोधी की मौत के बाद इस पूरे शराब कांड में एक नया घटनाक्रम सामने आ गया है। हालांकि उसकी मौत को लेकर फिलहाल कोई ठोस वजह सामने नहीं आ पाई है। पुलिस और जेल प्रशासन का कहना है कि मौत के सही और सटीक कारणों की आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही संभव हो सकेगी।

