फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   An 8-foot-long snake was hiding behind the gas cylinder in the kitchen; panic ensued when a woman spotted it.

सागर: रसोई में गैस सिलेंडर के पीछे छिपा था 8 फीट लंबा सांप, महिला की नजर पड़ी तो मचा हड़कंप

Mon, 28 Sep 2026 10:16 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 28 Sep 2026 10:16 PM IST
सार

सागर के रुसल्ला क्षेत्र में घर की रसोई में गैस सिलेंडर के पीछे करीब 8 फीट लंबा घोड़ा पछाड़ सांप छिपा मिला। महिला की नजर पड़ने पर परिवार बाहर निकला। स्नेक कैचर बबलू पवार ने सांप को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ने की तैयारी की।

विज्ञापन
An 8-foot-long snake was hiding behind the gas cylinder in the kitchen; panic ensued when a woman spotted it.
सांप का किया गया रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के सागर में सोमवार को एक घर की रसोई में गैस सिलेंडर के पीछे करीब 8 फीट लंबा सांप छिपा मिला। सांप को देखकर परिवार के लोग घबरा गए। घटना सागर के रुसल्ला क्षेत्र की है। सुबह एक महिला रसोई में गई तो उसकी नजर अचानक गैस सिलेंडर के पीछे छिपे सांप पर पड़ी। महिला तुरंत रसोई से बाहर भागी और परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी। घर में बड़ा सांप होने का पता चलते ही परिवार के लोग भी बाहर निकल आए।

विज्ञापन

इसके बाद स्नेक कैचर बबलू पवार मौके पर पहुंचे। उन्होंने रसोई का निरीक्षण कर सांप को तलाशना शुरू किया। सांप गैस सिलेंडर के पीछे छिपा हुआ था, इसलिए उसे बाहर निकालने के दौरान काफी सावधानी बरतनी पड़ी। सांप के अचानक बाहर आने की स्थिति में किसी तरह का खतरा न हो, इसलिए परिवार के लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखा गया। काफी मशक्कत के बाद बबलू पवार ने सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। जब सांप को बाहर लाया गया तो उसका आकार देखकर परिवार और मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए। स्नेक कैचर बबलू पवार के अनुसार, पकड़ा गया सांप करीब 8 फीट लंबा घोड़ा पछाड़ प्रजाति का था। सांप को सुरक्षित पकड़ने के बाद उसे जंगल में छोड़ने की तैयारी की गई।

विज्ञापन


पढ़ें: आखिरी कॉल के बाद इन्फ्लुएंसर निधि का भावुक पोस्ट, कमरे में हुईं बंद; मोबाइल से तलाशे जा रहे मौत के सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से बचने के लिए घर में घुसने की आशंका
घटना बारिश के मौसम के दौरान हुई है। इस मौसम में सांप और अन्य जीव अक्सर अपने ठिकानों से निकलकर सुरक्षित स्थान तलाशते हैं। माना जा रहा है कि बारिश से बचने के लिए सांप किसी रास्ते से घर में घुसा होगा और बाद में रसोई में गैस सिलेंडर के पीछे छिप गया। सांप के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद परिवार ने राहत की सांस ली। हालांकि, रसोई में करीब 8 फीट लंबा सांप मिलने से आसपास के लोग भी हैरान रह गए।

स्नेक कैचर ने लोगों से बारिश के मौसम में घर और आसपास का क्षेत्र साफ रखने तथा ऐसी जगहों पर विशेष ध्यान देने की अपील की, जहां सांप छिप सकते हैं। उन्होंने कहा कि घर या आसपास सांप दिखाई देने पर उसे खुद पकड़ने या मारने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। लोगों को तुरंत प्रशिक्षित स्नेक कैचर या विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए, ताकि इंसानों और सांप दोनों को सुरक्षित रखा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed