{"_id":"67a89c0f01ef0409db0fa2a2","slug":"administration-in-action-mode-against-passenger-buses-fine-imposed-on-90-passenger-buses-sagar-news-c-1-1-noi1338-2609368-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: यात्री बसों के खिलाफ एक्शन मोड में प्रशासन, 90 यात्री बसों पर लगाया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: यात्री बसों के खिलाफ एक्शन मोड में प्रशासन, 90 यात्री बसों पर लगाया जुर्माना
Sun, 09 Feb 2025 06:02 PM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 06:02 PM IST
सार
अब तक 90 से अधिक बसों पर साढ़े तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है। हाल ही में हुए पिता-पुत्र की बस दुर्घटना के बाद यह कार्रवाई तेज हुई है।
विज्ञापन
वाहन की जांच करती प्रशासन की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सागर जिले में लगातार हो रहे सड़क हादसों के मद्देनजर जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। जिला कलेक्टर के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में एक टीम तैयार की गई है। जिसके बाद ये टीम जिले में बसों की सख्ती से जांच करने में जुट गई है। गठित टीम के द्वारा बसों की फिटनेस, ड्राइविंग लाइसेंस, बस में फायर सेफ्टी उपकरण और बीमा की बारीकी से जांच की जा रही है। इसमें किसी तरह की कमी पाए जाने पर भारी भरकम जुर्माना भी लगाया जा रहा है। अब तक चेकिंग में 90 से अधिक यात्री बसों पर साढ़े तीन लाख से अधिक का जुर्माना लगाया जा चुका है, आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।
दरअसल, बीते दिनों पिता और पुत्र की बस के नीचे दबने से जान चली गई थी, जिसके बाद से प्रशासन एक्शन मोड में हैं। संयुक्त टीम लगातार बसों में यात्रियों की सुरक्षा, सुविधाओं और बसों के तमाम दस्तावेजों की जांच कर रही है। सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा बस संचालकों को गाड़ी बस स्टैंड पर ही रोकने की हिदायत दी है, अगर बस को बीच में या इधर-उधर रोका जायेगा तो कार्रवाई होगी। फिलहाल परिवहन विभाग की चेकिंग का क्रम जारी है। अब देखना यह है कि यह अभियान कितने दिन तक चलता है और इसके क्या सकारात्मक परिणाम सामने आते हैं।