फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Accused who cheated Rs 1 crore 70 lakh online arrested from Rajasthan Had duped an oil businessman

Sagar News: ऑनलाइन 1 करोड़ 70 लाख की ठगी करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, तेल व्यापारी को ठगा था

Tue, 29 Oct 2024 09:04 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Tue, 29 Oct 2024 09:04 PM IST
सार

MP: 1 करोड़ 70 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को राजस्थान के भीलवाड़ा से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सागर के तेल व्यापारी से 2022 में ऑनलाइन ठगी की थी। मोतीनगर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर सागर लेकर पहुंची है।

विज्ञापन
Accused who cheated Rs 1 crore 70 lakh online arrested from Rajasthan Had duped an oil businessman
ठगी का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर की मोतीनगर थाना पुलिस ने 1 करोड़ 70 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को राजस्थान के भीलवाड़ा से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सागर के तेल व्यापारी से 2022 में ऑनलाइन ठगी की थी। मोतीनगर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर सागर लेकर पहुंची है। जहां पुलिस रिमांड लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी पूछताछ में पुलिस को गुमराह कर रहा है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 4 दिसंबर 2022 को तेल व्यापारी वैभव पिता महेश कुमार गुप्ता निवासी राजीव नगर वार्ड ने मोतीनगर थाने में शिकायत की थी। शिकायत में बताया कि मेरे पास आरोपी ग्लोबल इंटर प्राइजेज कंपनी से 22 अक्तूबर 2022 से लगातार मैसेज और फोन आ रहे थे कि आप फॉरेक्स ट्रेडिंग में इंटरेस्ट रखते हो। मैंने मना किया पर उसके लगातार फोन आते रहे। जिसके बाद मैंने छोटे से अमाउंट से शुरू करके देखने का सोचा।
विज्ञापन


8254 रुपए जमाकर डीमैट अकाउंट चालू किया। जिसके बाद रोज मुनाफा होने लगा। डीमैट अकाउंट में रोज पैसा बढ़ रहा था, नुकसान की उम्मीद नजर नहीं आई। लगातार मैं ग्लोबल इंटर प्राइजेज वालेअकाउंट में पेमेंट ट्रांसफर करता रहा। डीमैट अकाउंट में रोज पैसा ज्यादा हो रहा था। पैसे निकालने का बोला तो मुझे रोक दिया गया। बोला गया कि 5 दिसंबर 2022 तक कोई पैसे नहीं निकालना और 7 दिसंबर को पूरा पैसा निकाल लेना। इसी बीच मुझे 40 लाख की जरूरत पड़ी। पैसे निकालने के लिए अप्लाई किया, लेकिन नहीं निकले। संदेह होने पर थाने में शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान में पकड़ाया आरोपी
ठगी के रुपयों के संबंध में चल रही पूछताछ प्रकरण के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। वह लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने घर राजस्थान के भीलवाड़ा आ रहा है। सूचना मिलते ही सागर से पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रवाना की गई। टीम ने भीलवाड़ा में दबिश देकर आरोपी प्रदीप पिता रामचंद चौधरी उम्र 29 साल निवासी जूना गुलाबपुरा भीलवाड़ा (राजस्थान) को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को आरोपी को पुलिस सागर लेकर पहुंची है। जहां न्यायालय में पेश कर आरोपी को पुलिस रिमांड कर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से ठगे गए रुपयों समेत अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ कर रही है।


मुंबई में हीरा व्यापारी के यहां काम करता है आरोपी
मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने बताया कि दो साल पहले व्यापारी से 1.70 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को भीलवाड़ा से गिरफ्तार किया है। वह मुंबई में हीरा व्यापारी के यहां काम करता था। दीपावली मनाने के लिए अपने घर आया था। आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में ठगी के नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed