फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar accused theft was caught police two lakh cash and goods worth lakhs including gold chain were recovered

Sagar News: पुलिस के हत्थे चढ़ा चोरी का आरोपी, कब्जे से दो लाख नकद और सोने की चेन सहित लाखों का सामान बरामद

Thu, 10 Oct 2024 08:52 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Thu, 10 Oct 2024 08:52 PM IST
सार

चोरी के आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। इनके पास से दो लाख रुपये नकद और सोने की चेन सहित चार लाख रुपये का सामान बरामद हुआ है।
 

विज्ञापन
Sagar accused theft was caught police two lakh cash and goods worth lakhs including gold chain were recovered
पुलिस गिरफ्त मैं चोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले के खुरई अनुविभाग में बीते महीने अनेक चोरी की वारदाते हुई, जिसमें लोगों का सामान नकदी सहित जेवरात चोर उड़ा ले जाते थे। लगातार होने वाली चोरी की वारदातों से जनसामान्य खुद को असुरक्षित महसूस करने लगा था तथा चोरी की घटनाओं से लोग आक्रोशित हो रहे थे।

विज्ञापन


बीते दिनों खुरई पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए चोरों से नौ लाख रुपये तथा जेवरात बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वहीं, अब पुलिस ने नगर में हुई एक और चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए एक चोर को पकड़ा है, जिसका खुलासा पुलिस ने गुरुवार को किया है। मामले में पुलिस ने गिरफ्त में आए चोर से चोरी गए कुल एक लाख 50 हजार रुपये नकद और एक सोने की चेन बरामद की है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, नौ अक्तूबर को फरियादी मुकेश कुमार जैन पिता स्वर्गीय बाबूलाल जैन उम्र 62 साल निवासी दीनदयाल उपाध्याय वार्ड खुरई द्वारा रिपोर्ट लिखाई थी कि अज्ञात आरोपी द्वारा रात्रि में उसके घर में घुस कर चोरी कर ली है। फरियादी की रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 379/2024 धारा-331 (4) 305 (ए) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इस मामले में अज्ञात आरोपी एवं चोर की तलाश के लिए थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा थाना खुरई शहर ने एक टीम गठित कर अज्ञात आरोपी एवं चोरी गए सामान की तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संदेही धर्मेद्र यादव पिता राकेश यादव उम्र 18 साल निवासी पॉलिटेक्निक कालेज के सामने खुरई जिला सागर को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में उसने दिनांक छह अक्तूबर की रात्रि में फरियादी के घर में घुसकर चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस को आरोपी धर्मेंद्र यादव से एक लाख 50 हजार रुपये नकद एवं एक सोने की चेन कीमती दो लाख पचास हजार रुपये कुल चार लाख का मशरूका बरामद किया गया, जिसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

रिश्तेदार ने दो साथियों के साथ की थी लाखों की चोरी
सागर की खुरई के ऋषभ कुमार वार्ड में पिछले दिनों हुई अजीबो-गरीब चोरी के मामले का शहरी पुलिस ने खुलासा कर दिया है, जिसमें मकान मालिक के दूर के रिश्ते के चाचा ने अपने दो साथियों के शौक पूरे कराने के लिए तीनों ने मिलकर लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया था।खुरई शहरी थाना परिसर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव उइके ने चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि संदेह के आधार पर पुलिस ने ब्रजेश पिता गंधर्व सिंह दांगी निवासी मालासुनेटी थाना खिमलासा को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने दो साथियों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि ब्रजेश सिंह ने करतार सिंह सहित अन्य आरोपी के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी से नौ लाख 40 हजार रुपये नकद और एक सोने का हार, एक जोड़ी सोने की झुमकी और एक सोने की अंगूठी सहित कुल 11 लाख रुपये का माल बरामद हुआ। आरोपी बृजेश सिंह मकान मालिक का रिश्ते में दूर का चाचा लगता है।

जानकारी के अनुसार, ब्रजेश सिंह का साथी करतार सिंह सहित एक अन्य व्यक्ति को शराब और जुआ खेलने का शौक है। इस शौक को और पूरा करने के लिए करतार सिंह और उसके साथी ने यह योजना बनाई कि भरत सिंह के घर में चोरी की जाए। करतार सिंह और उसके साथी ने इस योजना को ब्रजेश सिंह को बताया और उसे राजी किया। इसके बाद यह पता लगाया गया कि भरत सिंह परिवार के साथ जयपुर जा रहे हैं।


तीनों ने योजना बनाकर उसी दिन 29 सितंबर की रात 11 बजे कॉलोनी में पहुंचे। जहां घर का दरवाजा पहले से ही खुला हुआ था। इसका फायदा उठाकर तीनों चोरी छुपे ऊपर पहुंच गए और चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोरी करने के बाद तीनों घर से बाहर निकलने के लिए उन्होंने पहले गैलरी में रस्सी बांधकर उतरने का प्रयास किया। लेकिन सफल नहीं हुए तो उन्होंने घर का अंदर से ही दरवाजा खोलकर आसानी के साथ बाहर निकल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed