फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar: Accident in soap factory in Sagar, two workers fell in the mixer machine, one died during treatment

Sagar: सागर में साबुन फैक्ट्री में हादसा, मिक्सर मशीन में गिरे दो मजदूर, इलाज के दौरान एक की मौत और एक गंभीर

Tue, 12 Nov 2024 08:08 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Tue, 12 Nov 2024 08:08 PM IST
सार

सागर के बहेरिया थाना क्षेत्र स्थित एक साबुन फैक्ट्री में मिक्सर मशीन की सफाई करते समय हादसे में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। घटना की जांच में फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही के संकेत मिल रहे हैं।

विज्ञापन
Sagar: Accident in soap factory in Sagar, two workers fell in the mixer machine, one died during treatment
सागर हादसा

विस्तार

सागर के बहेरिया थाना क्षेत्र के चनाटौरिया इलाके में स्थित साबुन फैक्ट्री में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। देवउठनी एकादशी के दिन भी काम पर पहुंचे दो मजदूर मिक्सर मशीन की सफाई करते वक्त गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद तुरंत ही दोनों मजदूरों को मकरोनिया स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान सिदगुवां गांव के रहने वाले पुरुषोत्तम आठिया उर्फ मुलायम आठिया की मौत हो गई, जबकि गिरवर के निवासी रफीक खान की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

त्योहार के दिन हुई इस घटना ने फैक्ट्री प्रबंधन पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मजदूरों के हादसे के बाद, फैक्ट्री प्रबंधन ने घायलों को गुपचुप तरीके से अस्पताल पहुंचाया और मीडिया को फैक्ट्री में प्रवेश से रोक दिया। फैक्ट्री में मिक्सर मशीन की चपेट में मजदूर कैसे आए, यह सवाल अभी अनुत्तरित है और पूरे मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन

इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

सागर हादसा

सागर हादसा

 

सागर हादसा

सागर हादसा

 

सागर हादसा

सागर हादसा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed