फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar Road Accident Automobile hits bike one killed in accident two seriously injured

Sagar Road Accident: बाइक को आपे वाहन ने मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, दो लोग गंभीर घायल

Sat, 09 Nov 2024 12:21 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Sat, 09 Nov 2024 12:21 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के सागर जिले में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 

विज्ञापन
Sagar Road Accident Automobile hits bike one killed in accident two seriously injured
देवरी थाना, सागर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले के देवरी कलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रसेना के पास एक तेज रफ्तार आपे ने मोटर साइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मोटरसाइकिल पर सवार एक महिला की मौत हो गई तथा एक महिला और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, रामसेवक अहिरवार, सुमित रानी अहिरवार और मृत महिला रेखा अहिरवार हैं। सभी निवासी ग्राम खैरी पदम थाना महाराजपुर अपने घर से किसानी का काम करने के लिए मोटरसाइकिल से अपने खेत जा रहे थे, तभी रसेना सड़क मार्ग पर आ रहे तेज रफ्तार मालवाहक आपे ने इनकी मोटरसाइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल सवार सभी लोग सड़क पर जा गिरे, जिसमें एक महिला रेखा अहिरवार की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक महिला तथा एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे की सूचना राहगीरों द्वारा देवरी थाना पुलिस को दी गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को एंबुलेंस की सहायता से स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। वहीं, मृत महिला के शव को पोस्टमॉर्टम हेतु भेजा गया है। घटना के बाद पुलिस ने मामला कायम कर आपे चालक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आपे को जब्त कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed