फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A young man got burnt in the fire that broke out due to petrol being sprinkled on the funeral pyre.

Sagar News: चिता को ठीक से जलाने के लिए पेट्रोल छिड़का, आग भड़कने से युवक झुलसा, हालत गंभीर

Thu, 26 Sep 2024 04:26 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Thu, 26 Sep 2024 04:26 PM IST
विज्ञापन
A young man got burnt in the fire that broke out due to petrol being sprinkled on the funeral pyre.
आग से झुलसा युवक
सागर जिले की खुरई विकासखंड के गढ़ौला जागीर गांव में अंत्येष्टि के समय चिता को ठीक से जलाने के लिए पेट्रोल छिड़कना भारी पड़ गया। आग भड़क गई और इसकी चपेट में आकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सागर रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि खुरई थाना क्षेत्र के गढ़ौला जागीर गांव में मंगलवार की शाम लगभग 6 बजे अंत्येष्टि के समय चिता में आग धीमी जल रही थी, जिसको बढ़ाने के लिए चिता में पेट्रोल छिड़क दिया गया। जिसकी चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक गंभीर घायल हो गया। घायल अनिल चढ़ार ने बताया कि अपने दोस्त के बेटे की अंत्येष्टि में गया था। चिता ठीक से नहीं जली तो कुछ बच्चे उसमें डालने के लिए गलती से मिट्टी के तेल की जगह पेट्रोल ले आए। उन्होंने जैसे ही बोतल से चिता पर पेट्रोल छिड़का तो आग भड़क गई और साथ में बोतल में भी आग लग गई। जिससे वे बच्चे घबरा गए और जलती हुई बॉटल दूर फेंकने की बजाय बाहर तरफ फेंकी जो उसके ऊपर जा गिरी इसकी चपेट में आने से वह बुरी तरह से आग से घिर गया। गनीमत रही कि तुरंत आग बुझा दी गई। फिर भी अनिल लगभग 60 प्रतिशत से अधिक झुलस गया। उसे इलाज के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर ले जाया गया, जहां उसका इलाज शुरू किया गया है। उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। 
विज्ञापन

 

आग से झुलसा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन

आग से झुलसा युवक

 

आग से झुलसा युवक

आग से झुलसा युवक

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed