{"_id":"673ac27e5c4005a4680ec7cf","slug":"a-person-reached-constable-recruitment-by-putting-fake-certificate-of-home-guard-caught-during-document-verification-sagar-news-c-1-1-noi1338-2328033-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: होमगार्ड का फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर आरक्षक भर्ती में पहुंचा शख्स, दस्तावेज सत्यापन में धराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: होमगार्ड का फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर आरक्षक भर्ती में पहुंचा शख्स, दस्तावेज सत्यापन में धराया
Mon, 18 Nov 2024 01:28 PM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 01:28 PM IST
सार
सागर में आरक्षक भर्ती की शारीरिक परीक्षा के दौरान रामरक्षक चौरसिया नामक अभ्यर्थी फर्जी होमगार्ड सैनिक प्रमाण पत्र के साथ पकड़ा गया। दस्तावेज सत्यापन में फर्जीवाड़ा सामने आया। बहेरिया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
पुलिस थाना बहेरिया
विस्तार
पुलिस आरक्षक भर्ती की शारीरिक परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी फर्जी दस्तावेज के साथ पकड़ाया है। वह होमगार्ड सैनिक का फर्जी प्रमाण पत्र बनवाकर परीक्षा में शामिल हुआ था। जहां दस्तावेज सत्यापन के दौरान वह पकड़ा गया। मामले में उक्त अभ्यर्थी के खिलाफ बहेरिया पुलिस थाने में शिकायत की गई। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
इंदिरा गांधी शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में आरक्षक भर्ती शारीरिक परीक्षा के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई महेश पांडेय ने लिखित आवेदन थाने में दिया था। इसमें बताया कि एक अभ्यर्थी रामरक्षक पिता महेश चौरसिया निवासी काकागंज ने होमगार्ड सैनिक का कूट रचित प्रमाण पत्र तैयार कर वह इस परीक्षा में शामिल हुआ था
प्रमाण पत्र की जांच करते समय उसमें जिस प्रकार की भाषा शैली लिखी हुई थी और उसमें जो सील लगी हुई थी वह भी अलग थी। संदेह होने पर मामले की जांच की गई।
अभ्यर्थी रामरक्षक चौरसिया ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह सैनिक क्रमांक 345 के पद पर जिला सागर होमगार्ड बल में कार्यरत है। जिस पर अपना होमगार्ड कार्यालय का परिचय पत्र प्रस्तुत करने को कहा गया। जो वह नहीं कर पाया। इसके बाद होमगार्ड कमांडेंट सतीष शर्मा से कॉल कर संबंधित अभ्यर्थी की जानकारी ली गई। जिसमें उन्होंने बताया कि इस नाम का कोई भी होमगार्ड सैनिक नहीं है, रामरक्षक चौरसिया नामक किसी भी व्यक्ति को प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की पूछताछ में अभ्यर्थी रामरक्षक चौरसिया ने बताया कि उसने होमगार्ड सैनिक का प्रमाण पत्र फर्जी बनाया था। वह उस फर्जी प्रमाण पत्र से आरक्षक भर्ती परीक्षा में होमगार्ड कैटेगरी में शारीरिक मापदंड में मिलने वाली छूट का लाभ लेना चाहता था। मामले में बहेरिया थाना पुलिस ने रामरक्षक चौरसिया के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।