फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A minor was lured and forced into a sleeper bus on the way to Indore: Police arrested

Sagar News: नाबालिग को बहला-फुसला कर ले गया इंदौर, रास्ते में स्लीपर बस में की जबर्दस्ती, पुलिस ने दबोचा

Sun, 10 Nov 2024 09:41 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Sun, 10 Nov 2024 09:41 PM IST
सार

सागर की नाबालिग से इंदौर की बस में दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी और उसका दोस्त नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगा ले गया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
A minor was lured and forced into a sleeper bus on the way to Indore: Police arrested
पुलिस थाना केंट सागर

विस्तार

सागर शहर के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत 15 वर्षीय नाबालिग को शादी का झांसा देकर घर से भगाकर ले जाने और उससे दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग बीते 6 नवंबर की रात को घर वालों को बिना बताए अपने घर से गायब हो गई। इसको उसके परिजनों द्वारा उसकी तलाश की गई, लेकिन जब वह कहीं नहीं मिली तब परिवार वालों ने पुलिस थाने में शिकायत की। लापता नाबालिग के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने नाबालिग की तलाश शुरू की। साइबर सेल की मदद से लोकेशन ट्रेस की गई। नाबालिग की लोकेशन इंदौर में मिली। पुलिस टीम इंदौर पहुंची और नाबालिग को दस्तयाब कर सागर लेकर आ गईं। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि आरोपी बलराम अहिरवार (22) से उसकी पहचान पहले से थी और वह उससे अक्सर बातचीत करती रहती थी। आरोपी उससे शादी करने के लिए बोलता था। गत 6 नवंबर को आरोपी अपने रिश्ते के भाई के साथ रात में मुझसे मिलने आया और शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर बाइक से मुझे बीना ले गया और बीना में बाइक खड़ी कर ट्रेन से भोपाल पहुंचे। भोपाल से इंदौर के लिए स्लीपर बस में सवार हुए। आरोपी ने स्लीपर बस में ही जबरदस्ती गलत काम किया।
विज्ञापन


मामले में पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी बलराम समेत उसके सहयोगी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बलराम और सहआरोपी सौरभ को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed