फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   5 players from Sagar selected for Eurasian Kudo Cup Armenia will go to participate in the competition

Sagar News: यूरेशियन कूडो कप के लिए चुने गए सागर के 5 खिलाड़ी, प्रतियोगिता में भाग लेने जाएंगे अर्मेनिया

Fri, 30 Aug 2024 10:40 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Fri, 30 Aug 2024 10:40 AM IST
सार

16 से 18 अगस्त तक खंडाला( महाराष्ट्र) में भारतीय कूडो टीम के चयन के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की गई थी। इस प्रक्रिया में विभिन्न मापदंडों पर खरा उतरते हुए मध्यप्रदेश के सात कूडो खिलाड़ियों का चयन हुआ, जिनमें से पांच खिलाड़ी सागर के हैं।
 

विज्ञापन
5 players from Sagar selected for Eurasian Kudo Cup Armenia will go to participate in the competition
सागर डिस्ट्रिक्ट कूडो एसोसिएशन।

विस्तार

सागर डिस्ट्रिक्ट कूडो एसोसिएशन ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यहां के पांच खिलाड़ियों का चयन यूरेशियन कूडो कप के लिए किया गया है, जो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अर्मेनिया जाएंगे। सागर डिस्ट्रिक्ट कूडो एसोसिएशन के मोहम्मद सोहैल खान, अपूर्व सेन, उत्कर्ष पटेल, आर्यन सिंह और वैष्णवी सिंह का चयन भारतीय कूडो टीम में हुआ है। यह टीम अर्मेनिया में आयोजित यूरेशियन कूडो कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।

विज्ञापन


16 से 18 अगस्त तक खंडाला( महाराष्ट्र) में भारतीय कूडो टीम के चयन के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की गई थी। इस प्रक्रिया में विभिन्न मापदंडों पर खरा उतरते हुए मध्यप्रदेश के सात कूडो खिलाड़ियों का चयन हुआ, जिनमें से पांच खिलाड़ी सागर के हैं।
विज्ञापन


चयनित खिलाड़ियों में मोहम्मद सोहैल खान खेल कोटे से मुंबई आयकर विभाग में पदस्थ हैं। उत्कर्ष पटेल दीपक मेमोरियल अकादमी के छात्र हैं, आर्यन सिंह आर्मी पब्लिक स्कूल के छात्र हैं। अपूर्व सेन और वैष्णवी सिंह एक कॉलेज के छात्र हैं। ये खिलाड़ी आगामी 16 अक्टूबर को मुंबई से अर्मेनिया के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर विधायक एवं कूडो एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश के चेयरमैन शैलेन्द्र जैन ने सभी खिलाड़ियों को उनके चयन के लिए बधाइयां और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ये खिलाड़ी, जिन्होंने इस खेल में प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है, विदेश में भी सफलता प्राप्त करेंगे और सागर के कूडो खिलाड़ियों का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाएंगे।


इस अवसर पर कूडो एसोसिएशन के प्रेजिडेंट एवं मुख्य प्रशिक्षक मोहम्मद ऐजाज़ खान, उपाध्यक्ष डॉ. नईम खान, कोषाध्यक्ष नीरज यादव, जनरल सेक्रेटरी हरिकांत तिवारी, प्रशिक्षक शुभम राठौर, मेघा भोजक, नमन मिश्रा आदि ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed