फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   3 ambulances carrying passengers reached the Lagan ceremony, Deputy CM said - this is against the rules

Sagar News: लगुन समारोह में सवारियां लेकर पहुंची तीन एंबुलेंस, डिप्टी सीएम बोले- यह नियम विरुद्ध

Fri, 09 May 2025 06:48 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Fri, 09 May 2025 06:48 PM IST
सार

सागर जिले के रहली में लगुन समारोह में जननी एक्सप्रेस एंबुलेंस के सवारियां ढोने का वीडियो सामने आया। दमोह जिले की ये गाड़ियां समारोह में गैरकानूनी उपयोग के लिए लाई गई थीं। प्रशासन ने जांच शुरू की है। डिप्टी सीएम ने टर्मिनेशन और ब्लैकलिस्ट की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
3 ambulances carrying passengers reached the Lagan ceremony, Deputy CM said - this is against the rules
सागर में एंबुलेंस के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सागर जिले के रहली में गुरुवार रात्रि आयोजित एक लगुन समारोह में जननी एक्सप्रेस एंबुलेंस सवारियां लेकर पहुंची। कार्यक्रम के बाहर 3 एंबुलेंस गाड़ियां खड़ी रहीं। जननी एक्सप्रेस दमोह जिले की थीं। मामले का वीडियो सामने आने के बाद शुक्रवार को प्रशासन हरकत में आया है। मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शासन द्वारा प्रसूताओं के लिए चलाई जाने वाली जननी एक्सप्रेस गाड़ियों में सवारियां ढोने का आरोप लगा है। मामला बुधवार रात रहली का है, जहां दमोह जिले के पथरिया से रहली के पंडलपुर क्षेत्र में एक लगुन आई थी। इसमें तीन जननी एक्सप्रेस में सवारियां लाई गई थीं। लगुन समारोह में एंबुलेंस गाड़ियां आने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो की जानकारी मिलते ही एंबुलेंस गाड़ियां मौके से निकल गईं। स्थानीय लोगों ने बताया कि जननी एक्सप्रेस के एक ड्राइवर के रिश्तेदार के घर शादी थी। इसके चलते जननी एक्सप्रेस लगुन समारोह में लाई गई थीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल में नमाज के बाद तिरंगा लेकर निकले मुस्लिम समुदाय के लोग, बोले- सीमा पर भेजो हमें भी
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला सामने आते ही दमोह जिले में जननी एक्सप्रेस के ड्राइवरों को नोटिस जारी किए जाने की बात कही जा रही है। मामले में 108 एंबुलेंस जिला प्रभारी दमोह अरुण चौधरी से संपर्क किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।

ये भी पढ़ें- ताप्ती बेसिन मेगा रिचार्ज प्रोजेक्ट: एमओयू साइन करेंगे MP-महाराष्ट्र, देश की पहली भूमिगत जल संग्रह परियोजना

डिप्टी सीएम बोले- ब्लैकलिस्ट, टर्मिनेट करने का प्रावधान
गुरुवार को सागर आए डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से इस मामले में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह नियम विरुद्ध है। जिस काम के लिए जिसको लगाया गया, यदि वह उससे हटकर कोई काम करता है तो कड़ी पेनल्टी, टर्मिनेशन, ब्लैकलिस्ट करने के प्रावधान है। मॉनिटरिंग लगातार होती रहती है। यदि ऐसा कोई विषय आया है तो मैं पता करता हूं कि उसमें क्या कार्रवाई हुई है।


एंबुलेंस

एंबुलेंस

 

एंबुलेंस

एंबुलेंस

 

एंबुलेंस

एंबुलेंस

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed