फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   1119 couples tied the knot with seven vows, Deputy Chief Minister Shukla gave blessings, CM joined virtually

Sagar News: सात वचनों के साथ परिणय सूत्र में बंधे 1119 जोड़े, डिप्टी CM ने दिया आशीर्वाद, वर्चुअली जुड़े सीएम

Thu, 08 May 2025 08:18 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Thu, 08 May 2025 08:18 PM IST
सार

सागर जिले के मकरोनिया रजाखेड़ी में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 1119 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री मोहन यादव वर्चुअली जुड़े, जबकि उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने आशीर्वाद दिया। नवविवाहितों को पौधे भेंट किए गए और परंपरागत डोली विदाई सहित सभी व्यवस्थाएं की गईं। 

विज्ञापन
1119 couples tied the knot with seven vows, Deputy Chief Minister Shukla gave blessings, CM joined virtually
कन्यादान विवाह समारोह

विस्तार

सागर जिले की नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत गुरुवार को सागर के उपनगर मकरोनिया रजाखेड़ी में भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर 1119 जोड़े एक ही मंडप में सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन में बंधे। यह आयोजन सामाजिक समरसता और सहयोग का प्रतीक बन गया, जिसमें हर वर्ग के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास से वर्चुअली इस आयोजन में हिस्सा लिया और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए संकल्पबद्ध है और मुख्यमंत्री कन्यादान योजना इसका उदाहरण है। उन्होंने नवविवाहितों के सुखद दांपत्य जीवन की कामना की और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के दो टैंकरों से पेट्रोल हुआ लीक, बड़ा हादसा टला
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने मंच से नवविवाहितों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि राज्य सरकार हर गरीब और जरूरतमंद परिवार के साथ खड़ी है। उनके साथ खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सागर विधायक शैलेंद्र जैन, बंडा विधायक और बीना विधायक सहित अनेक जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।


उपहार में दिए पौधे
इस सामूहिक विवाह सम्मेलन की खास बात यह रही कि नवविवाहित जोड़ों को तुलसी, आंवला और अन्य फलदार पौधे भेंट स्वरूप दिए गए। यह पर्यावरण संरक्षण के प्रति एक सराहनीय पहल थी। वहीं दूल्हों की पारंपरिक बारात भी निकाली गई, जिसमें नरयावली विधायक प्रदीप लारिया बैंड-बाजों पर नाचते नजर आए।
 
ये भी पढ़ें- दो मंजिला भवन का छप्पर तोड़ घुसे चोर, बीड़ी ब्रांच से की चार लाख रुपये की चोरी

डोली में की विदाई
विवाह समारोह के पश्चात दुल्हनों को पारंपरिक ढंग से डोली में बैठाकर विदा किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, स्वादिष्ट भोजन, दुलदुल घोड़ी, पालकी, स्वास्थ्य सुविधाएं, वरमाला मंच, पेयजल, वाहन पार्किंग और बिजली व्यवस्था जैसे सभी आवश्यक प्रबंध भी किए गए थे। यह सामूहिक विवाह सम्मेलन न केवल एक सामाजिक आयोजन था, बल्कि समाज में एकता, प्रेम और सहयोग की मिसाल भी बन गया।

 

कन्यादान विवाह समारोह

कन्यादान विवाह समारोह

 

कन्यादान विवाह समारोह

कन्यादान विवाह समारोह

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed