फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar: Sant Ravidas temple will be built at cost of 100 crores PM Modi will perform Bhoomi Pujan on August 12

Sagar: 100 करोड़ की लागत से बनेगा प्रदेश का सबसे बड़ा संत रविदास मंदिर, पीएम मोदी 12 अगस्त को करेंगे भूमि पूजन

Mon, 31 Jul 2023 02:01 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 31 Jul 2023 02:01 PM IST
सार

संत रविदास मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में 12 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा प्रस्तावित है। संत रविदास मंदिर को नागर शैली में भव्य निर्माण कराया जाएगा। मंदिर का निर्माण 10 हजार वर्ग फीट की जगह पर किया जाएगा।

विज्ञापन
Sagar: Sant Ravidas temple will be built at cost of 100 crores PM Modi will perform Bhoomi Pujan on August 12
100 करोड़ की लागत से बनेगा संत रविदास का मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश का सबसे बड़े रविदास मंदिर का निर्माण सागर के बड़तुमा  में होगा। 100 करोड़ की लागत से 11 एकड़ जमीन पर संत रविदास मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। संत रविदास मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में 12 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संत रविदास मंदिर का भूमि पूजन करेंगे। संत रविदास मंदिर को नागर शैली में भव्य निर्माण कराया जाएगा। मंदिर का निर्माण 10 हजार वर्ग फीट की जगह पर किया जाएगा।
विज्ञापन


मंदिर के साथ म्यूजियम और भक्त निवास का होगा निर्माण
संत रविदास मंदिर के साथ रविदास जी के दर्शन को प्रदर्शित करने वाले म्यूजियम का निर्माण कराया जाएगा। म्यूजियम का निर्माण 14000 वर्ग फीट में होगा। म्यूजियम में चार गैलरी बनाई जाएंगी, जिसमें संत रविदास महाराज के जीवन को प्रदर्शित भक्ति मार्ग, निर्गुण पंथ, साहित्य को समावेश किया जाएगा। इसके अलावा लाइब्रेरी और संगत हाल में रविदास जी के भक्ति मार्ग, दार्शनिक विचारों के सभी साहित्य का संकलन उपलब्ध कराया जाएगा। ताकि यहां आने वाले भक्त इन्हें पढ़ सकें। मंदिर परिसर में 12000 वर्ग फीट में भक्त निवास का निर्माण कराया जाएगा, जिससे कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके। भक्त निवास में 15 कमरे बनाए जाएंगे। जो सर्व सुविधा युक्त होंगे। वहीं, एक डोरमेंट्री का निर्माण भी कराया जाएगा। प्रवेश द्वार, पार्किंग सीसीटीवी फॉर लाइटिंग आदि की व्यवस्थाएं मंदिर परिसर में रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed