{"_id":"64b2c47a64eaaa936c04bc89","slug":"sagar-news-vault-found-during-railway-line-excavation-being-told-of-british-time-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: रेल लाइन खुदाई के दौरान मिली तिजोरी, अंग्रजों के समय की बताई जा रही, ठेकेदार ने थाने में दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: रेल लाइन खुदाई के दौरान मिली तिजोरी, अंग्रजों के समय की बताई जा रही, ठेकेदार ने थाने में दिया
Sat, 15 Jul 2023 09:38 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 15 Jul 2023 09:38 PM IST
सार
Sagar News: मध्यप्रदेश के सागर जिले में तीसरी लाइन की खुदाई के दौरान बीना के करौंदा रेलवे स्टेशन के पास बने पुराने भवन को तोड़ते समय तिजोरी मिली है। यह तिजोरी अंग्रेजों के समय की बताई जा रही है। खुदाई करवाने वाले ठेकेदार ने तिजोरी को सुरक्षित थाने में पहुंचा दिया।
विज्ञापन
खुदाई में मिली तिजोरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सागर में बीना-झांसी के बीच तीसरी रेल लाइन डालने का काम चल रहा है। तीसरी लाइन के लिए बीना के करौंदा स्टेशन के पास बने रेलवे के पुराने भवन को तोड़कर मशीन से खुदाई की जा रही थी। खुदाई के समय जेसीबी में पत्थरों के साथ नीचे एक लोहे की तिजोरी दबी हुई निकली। इसकी लंबाई-चौड़ाई और ऊंचाई तीन फीट है। तिजोरी अंग्रेज शासन के समय की हो सकती है। तिजोरी में अंग्रेजों के समय का ताला भी लगा है।
विज्ञापन
मौके पर खुदाई करवा रहे साइट सुपरवाइजर ने बताया कि तिजौरी मिलने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। वह खुदाई का काम कर रहे कर्मचारियों से तिजोरी देने की बात कर रहे थे। लेकिन कर्मचारियों ने रेलवे संपत्ति बताकर तिजोरी देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
इसके चलते गांव के लोग आक्रोशित हो गए। कर्मचारियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तिजोरी को डंपर में लोड कराकर बीना थाने भेज दी। ग्रामीणों की माने तो अंग्रेजों के समय में इस प्रकार की तिजोरी में कीमती सामान रखा जाता था। इसलिए आशंका है कि इसमें भी कीमती सामान निकल सकता है। तिजोरी में क्या है, इस मामले में अभी पता नहीं चला है। रेलवे अधिकारियों के आने के बाद तिजोरी खोली जाएगी।
विज्ञापन
