{"_id":"64b360151692a5971d0b9a85","slug":"sagar-news-patwari-declared-the-farmer-dead-did-not-get-the-honor-fund-for-one-year-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: मैं जिंदा हूं साहेब! किसान को पटवारी ने घोषित किया मृत, एक साल से नहीं मिली सम्मान निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: मैं जिंदा हूं साहेब! किसान को पटवारी ने घोषित किया मृत, एक साल से नहीं मिली सम्मान निधि
Sun, 16 Jul 2023 08:42 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 16 Jul 2023 08:42 AM IST
सार
सागर के रहली में एक किसान को पटवारी ने मृत घोषित कर दिया है। अब किसान अपने आप को जिंदा घोषित करने के लिए तहसील कार्यालय के चक्कर लगा रहा है।
विज्ञापन
पीड़ित किसान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
किसानों के सहायता के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार के द्वारा किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही से कई किसान योजना के लाभ से वंचित हैं। सागर जिले की रहली तहसील के ग्राम छपरा निवासी एक किसान को सरकारी तंत्र ने मृत घोषित कर दिया। सरकारी रिकार्ड में किसान के मृत होने के कारण किसान को मिलने वाली सम्मान निधि एक साल से नहीं मिल रही है ऐसे में अब किसान अपने आप को जीवित बताने के लिए दर-दर भटक रहा है।
जिंदा बताने काट रहा तहसील कार्यालय के चक्कर
रहली में छपरा ग्राम निवासी जीवन बसोर पिता बाबूलाल की छपरा मौजा में एक एकड़ जमीन है। किसान शासन के द्वारा मिलने वाली सम्मान निधि का पात्र है और उसे किसान सम्मान निधि मिल भी रही थी। विगत एक वर्ष पूर्व पटवारी द्वारा किसान को मृत घोषित कर दिया गया, जिस कारण किसान को सम्मान निधि मिलना अचानक बंद हो गई। अब किसान अपने आप को जिंदा घोषित करने तहसील कार्यालय के चक्कर काट रहा है। इस मामले में तहसीलदार राजेश पाण्डेय ने दोषी पटवारी खिलाफ कार्रवाई करने एवं गलती को सुधार करने का आश्वासन दिया है।