फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News: Deadly attack on brother-sister-in-law of former minister Jayant Malaiya, accused screamed by intensifying music system

Sagar News: पूर्व मंत्री जयंत मलैया के भाई-भाभी पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने म्यूजिक सिस्टम तेज कर दबाईं चीखें

Mon, 16 May 2022 02:41 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 16 May 2022 02:41 PM IST
सार

घटना के पीछे विदिशा में स्थित एक मकान विवाद बताया जा रहा है। मलैया परिवार के विदिशा के मकान पर कब्जे के लिए अमित कुशवाहा व उसके साथी मलैया दंपति की हत्या करने के इरादे से आए थे।

विज्ञापन
Sagar News: Deadly attack on brother-sister-in-law of former minister Jayant Malaiya, accused screamed by intensifying music system
ब्लू बेल्स स्कूल की संचालिका सुजाता मलैया और इंफिनिटी कॉलेज के संचालक दिलीप मलैया पर हमला किया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर में विदिशा के तीन हमलावरों ने पूर्व मंत्री जयंत मलैया के भाई-भाभी पर जानलेवा हमला कर दिया। दोनों गंभीर घायल हैं। ब्लू बेल्स स्कूल स्थित उनके घर में घुसने से पहले नौकर को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। अंदर पहुंचकर आरोपियों ने पहले तो म्यूजिक सिस्टम को तेज कर दिया ताकि कोई व्यक्ति चीखे ना सुन सके। हाईप्रोफाइल मामला होने से पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए आरोपियों को पकड़ लिया है। हमला संपत्ति विवाद में किया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ब्लू बेल्स स्कूल की संचालिका सुजाता मलैया जयंत मलैया की भाभी और पति इंफिनिटी कॉलेज के संचालक दिलीप मलैया भाई हैं। यह दंपत्ति शहर का प्रतिष्ठित परिवार है। घटना के बाद दोनों को चेतन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सुजाता मलैया की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना में नौकर चंदन पटेल भी घायल हुआ है। उसकी पीठ पर चाकू लगा है।
विज्ञापन


केंट पुलिस ने बताया कि घटना के पीछे विदिशा में स्थित एक मकान विवाद बताया जा रहा है। मलैया परिवार के विदिशा के मकान पर कब्जे के लिए अमित कुशवाहा व उसके साथी मलैया दंपति की हत्या करने के इरादे से आए थे। घर में घुसते ही बदमाशों का सामना नौकर चंदन पटेल से हुआ, उन्होंने उसकी पीठ में चाकू मार दिया। हमलावरों ने इसके बाद उन्होंने दिलीप मलैया और सुजाता मलैया पर चाकू से हमला करना शुरू कर दिया है। सुजाता पर 6 बार चाकू वार किया गया है। फिर घर में लगा म्यूजिस सिस्टम तेज आवाज में चालू कर दिया ताकि हमले के दौरान चीखें बाहर न जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएसपी रविन्द्र मिश्रा के अनुसार, वारदात में घायल नौकर चंदन पटेल ने उन्हें मामले की सूचना दी। केंट पुलिस ने घटना के कुछ ही देर बाद मुख्य आरोपी अमित कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया, वहीं उसके 2 साथी फरार हो गए थे, जिन्हें भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से कट्टा जब्त हुआ है, वहीं घटना में प्रयुक्त चाकू भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।


बताया जा रहा है कि सुजाता और उनके पति दिलीप मलैया शनिवार शाम को ही विदिशा स्थित मकान से लौटे थे। अमेरिका में रहने वाले सुजाता के भाई की प्रॉपर्टी पर चौकीदार आरोपी अमित कुशवाहा का कब्जा है। आरोपी दोनों के पीछे-पीछे ही सागर आया और घटना को अंजाम दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed