फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News: Bike collides with parked truck, death of two sons and father, mother's condition critical

Sagar News: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो बेटों और पिता की मौत, मां की हालत गंभीर

Sun, 29 May 2022 06:12 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 29 May 2022 06:12 PM IST
सार

भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 पर ग्राम कुम्हरोड़ा के पास हुए सड़क हादसे में सागर के तीन लोगों की मौत हो गई। ये शादी में शामिल होने बाइक से जा रहे थे। 

विज्ञापन
Sagar News: Bike collides with parked truck, death of two sons and father, mother's condition critical
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं। एक गंभीर घायल है। ये सभी सागर जिले के देवरी के रहने वाले हैं। ये लोग शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। तभी खड़े ट्रक में बाइक जा घुसी।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार हादसा नरसिंहपुर जिले के सुआतला थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 पर ग्राम कुम्हरोड़ा के पास हुआ है। बताया गया कि सागर जिले के देवरी के अंबेडकर वार्ड निवासी और मिस्त्री का काम करने वाले पुरुषोत्तम पिता राजाराम प्रजापति (33), पत्नी ललिता प्रजापति (25), बेटे अंशुमन प्रजापति (7) और आर्यन प्रजापति (2) के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी ससुराल में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। वे देवरी से शनिवार को पत्नी और बच्चों के साथ बाइक से रवाना हुए।
विज्ञापन

 
इसी दौरान ग्राम कुम्हरोड़ा के पास उनकी बाइक सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से टकराई थी। पुरुषोत्तम और बेटे अंशुमन की मौके पर मौत हो गई। वहीं ललिता और छोटा बेटा आर्यन गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान आर्यन ने भी दम तोड़ दिया। गंभीर घायल ललिता को इलाज के लिए जबलपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सुआतला थाना प्रभारी ज्योति दीक्षित ने बताया कि कुम्हरोड़ा के पास दुर्घटना हुई थी। जिसमें बाइक सवार लोगों की मौत हुई है। अस्पताल से मेमो आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शवों का पंचनामा बनाकर परिवार वालों को सौंप दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed