{"_id":"64b785d2657eeb77240654d3","slug":"sagar-news-a-fire-broke-out-in-a-moving-truck-near-rahatgarh-the-driver-saved-his-life-by-jumping-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: राहतगढ़ के पास चलते ट्रक में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, नलजल योजना के पाइप जलकर हुए खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: राहतगढ़ के पास चलते ट्रक में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, नलजल योजना के पाइप जलकर हुए खाक
Wed, 19 Jul 2023 12:12 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:12 PM IST
सार
सागर भोपाल मार्ग पर देर रात राहतगढ़ के पास एक चलते ट्रक में शॉर्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लग गई। चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। ट्रक में भरे नल जल योजना के पाइप जलकर खाक हो गए हैं।
विज्ञापन
चलते ट्रक में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सागर-भोपाल रोड पर देर रात राहतगढ़ के पास एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई, जिससे ट्रक में भरे पाइप जलकर खाक हो गए। गनीमत रही कि ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचा ली। जानकारी के अनुसार अब्दुल्लागंज भोपाल से नलजल योजना के पाइप लेकर सीधी जा रहे ट्रक में राहतगढ़ के भोपाल चौराहे के पास इंजन में आग लग गई। देखते ही आग की लपटों ने ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक में भरे पाइप पूरी तरह से जलकर खाक हो गए। ट्रक में आग लगने के बाद ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर राहतगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की मदद से ट्रक में लगी आग को बुझाया, लेकिन जब तक ट्रक जलकर खाक हो चुका था। ट्रक में आग लगने का कारण इंजन में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।
शॉर्ट सर्किट से चलते लगी आग
ट्रक के चालक इकबाल ने बताया नल योजना के पाइप ट्रक में भरकर सीधी जा रहे थे, इसी दौरान चलते हुए इंजन में शॉर्ट सर्किट हो गया और ट्रक में आग लग गई, इंजन में आग लगने के बाद ब्रेक फेल हो गये, ट्रक से कूदकर जान बचाई, पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से चलते लगी आग
ट्रक के चालक इकबाल ने बताया नल योजना के पाइप ट्रक में भरकर सीधी जा रहे थे, इसी दौरान चलते हुए इंजन में शॉर्ट सर्किट हो गया और ट्रक में आग लग गई, इंजन में आग लगने के बाद ब्रेक फेल हो गये, ट्रक से कूदकर जान बचाई, पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई।
विज्ञापन
