फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar: Due to illegal relationship, uncle and aunt had cut the throat of the young man with an axe

Sagar: अवैध संबंध के चलते चाचा-चाची ने कुल्हाड़ी से काट दिया था भतीजे का गला, दो दिन पहले हुई हत्या का खुलासा

Thu, 18 May 2023 10:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 18 May 2023 10:13 PM IST
सार

दो दिन पहले खेत में मिले युवक की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। युवक के चाचा-चाची ने ही उसकी हत्या की थी। वह दोनों को बदनाम कर रहा था। साथ ही चाची के साथ युवक के अवैध संबंध भी थे। चाचा-चाची को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Sagar: Due to illegal relationship, uncle and aunt had cut the throat of the young man with an axe
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

सागर जिले के खुरई देहात थाना अंतर्गत एचनवारा गांव में दो दिन पहले हुई युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। युवक की हत्या करने वाले उसके चाचा चाची ही निकले। भतीजे के चाची से अवैध संबंध थे। युवक गांव में चाचा और चाची को बदनाम कर रहा था। इसके चलते चाचा-चाची ने मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। दोनों ने युवक की हत्या करने के बाद युवक का शव पास में ही खेत में फेंक दिया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और शव का पंचनामा पोस्टमार्टम बनाकर जांच में जुट गई थी।
विज्ञापन


विज्ञापन


खुरई एसडीओपी सुमित केरकेट्टा ने बताया कि 14 मई को सूचना 9 बजे मिली थी कि खेत में युवक का शव पड़ा हुआ है। गले में धारदार हथियार के निशान हैं। युवक की पहचान छोटू उर्फ कमलेश रैकवार के रूप में हुई थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था। जांच की गई तो पता चला कि मृतक के उसकी चाची से अवैध संबंध थे, जिससे वह चाचा-चाची को बदनाम कर रहा था। इसी बदनामी से बचने के लिए चाचा-चाची ने उसे खेत में बुलाकर कुल्हाड़ी से वार करके हत्या कर दी। हत्या के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed