फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar: covid-19 Care Center was built for 9 crores, closed without treating a single patient

सागर: 9 करोड़ में बना था कोविड-19 केयर सेंटर, एक भी मरीज का इलाज किए बिना हो गया बंद

Thu, 02 Dec 2021 03:44 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 02 Dec 2021 03:44 PM IST
सार

सागर जिले की बीना तहसील में भारत ओमान रिफायनरी के पास जून में 9 करोड़ रुपये की लागत से कोविड-19 केयर सेंटर बनाया गया था। इसमें एक भी मरीज का इलाज नहीं हुआ। अब राज्य सरकार ने इस सेंटर को 30 नवंबर को बंद कर दिया है। 
 

विज्ञापन
Sagar: covid-19 Care Center was built for 9 crores, closed without treating a single patient
बीना में बना कोविड-19 केयर सेंटर, जो एक भी मरीज का इलाज किए बिना बंद हो गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के सागर जिले में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान कोविड-19 केयर सेंटर बनाया गया था। 200 बिस्तरों के इस अस्थायी अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था भी की गई थी। जरूरत पड़ने पर 1,000 बिस्तरों की व्यवस्था करने की तैयारी भी थी। एक भी मरीज इसमें भर्ती नहीं हो सका। अब राज्य शासन के आदेश के बाद इसे बंद कर दिया गया है।  
विज्ञापन


मामला बीना तहसील के आगासोद के ग्राम चक्क में भारत ओमान रिफायनरी के अस्थायी अस्पताल का है। कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन संकट और बढ़ते मरीजों को देखते हुए इसे तैयार किया गया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और तत्कालीन केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी इस अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। 
विज्ञापन


भारत ओमान रिफायनरी लिमिटेड ने बनाया था अस्पताल
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की सहायक कंपनी भारत ओमान रिफायनरी लिमिटेड ने इस 200 बिस्तरों वाले अस्पताल को तैयार किया था। कंपनी के मुताबिक 25 टन प्रतिदिन ऑक्सीजन सप्लाई की क्षमता वाला ऑक्सीजन बॉटलिंग और रिफिलिंग प्लांट भी बनाया था। कंपनी के मुताबिक इस पहल पर 9 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। ऑक्सीजन सप्लाई और ऑक्सीजन बॉटलिंग प्लांट पर 17 करोड़ रुपये खर्च होने थे। हर महीने इस बॉटलिंग प्लांट पर 2 करोड़ रुपये का खर्च आता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी लहर की आशंका के बीच बंद हो गया अस्पताल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत पूरा मध्य प्रदेश शासन इस समय संभावित तीसरी लहर से निपटने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय की ओर से अस्पताल को बंद करने के पत्र ने तैयारियों पर सवाल उठाए हैं। सरकार का आदेश कहता है कि सागर जिले में पिछले कुछ समय से एक भी नया केस नहीं आया है। ऐसे में इस अस्पताल को कायम रखने का कोई औचित्य नहीं है। 


अस्पताल का भविष्य क्या होगा?
सागर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेश बौद्ध का कहना है कि इस अस्पताल को दूसरी लहर के दौरान तैयार किया गया था। अच्छी बात यह रही कि एक भी मरीज को यहां भर्ती नहीं करना पड़ा। अभी जिले में हमारे कोविड-19 केयर सेंटर काम कर रहे हैं। अगर मरीजों की संख्या बढ़ी तो इन सेंटर्स पर इलाज हो सकेगा। राज्य सरकार के आदेश के तहत 30 नवंबर को इस अस्पताल को बंद कर दिया गया है। वैसे, सूत्रों का कहना है कि यह अस्थायी अस्पताल बना रहता तो सागर के साथ-साथ रायसेन, विदिशा जिलों के भी संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा सकता था।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed