{"_id":"64719cbb884c2892430a0d9b","slug":"sagar-bina-road-accident-loading-vehicle-overturned-near-khurai-two-women-died-seven-seriously-injured-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar Bina Road Accident: खुरई के पास लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, दो महिलाओं की मौत, सात गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar Bina Road Accident: खुरई के पास लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, दो महिलाओं की मौत, सात गंभीर घायल
Sat, 27 May 2023 11:31 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 27 May 2023 11:31 AM IST
सार
मध्यप्रदेश में सागर जिले से होकर गुजरने वाले सागर-बीना रोड पर शनिवार को सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दो महिलाओं की मौत, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा लोडिंग वाहन के अनियंत्रित होकर पलटने से हुआ है।
विज्ञापन
सागर-बीना रोड पर हुआ हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सागर जिले में लगातार रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। लोडिंग वाहन में सवार होकर बीड़ी पत्तियां तोड़ने के लिए जा रहे 25 लोग लोडिंग वाहन के अनियंत्रित होकर पलटने से हादसे का शिकार हो गए। घटना नेशनल हाइवे बीना-सागर रोड स्थित खुरई के नरेन नदी के पास की है।
विज्ञापन
बता दें कि लोडिंग वाहन के अनियंत्रित होकर पलटने से हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, वहीं चालक सहित 23 घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से खुरई के सिविल हॉस्पिटल लाया गया है, जिनमें सात महिलाओं को गंभीर चोट आई है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
बताते चलें, लोग जान जोखिम में डालकर लोडिंग वाहनों में सवार होकर यात्रा करते हैं। सूचना मिलने पर खुरई पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
