{"_id":"6231dcaf7976be4d714bf3ca","slug":"sagar-a-huge-fire-broke-out-in-the-oil-godown-the-surrounding-houses-were-evacuated-after-hours-with-the-help-of-the-army-it-was-found-under-control","type":"story","status":"publish","title_hn":"सागर: तेल गोदाम में लगी भीषण आग, आसपास के घरों को कराया गया खाली, घंटों बाद सेना की मदद से पाया गया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सागर: तेल गोदाम में लगी भीषण आग, आसपास के घरों को कराया गया खाली, घंटों बाद सेना की मदद से पाया गया काबू
Wed, 16 Mar 2022 06:18 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 16 Mar 2022 06:18 PM IST
सार
सागर में एक तेल गोदाम में भीषण आग लग गई। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
तीन मंजिला तेल गोदाम में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सागर में एक तीन मंजिला तेल गोदाम में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि दमकल की गाड़ियां भी आग बुझाने में सफल नहीं हो पा रही थी। घंटों की मशक्कत के बाद सेना की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।
घटना कोतवाली थाना अंतर्गत तिलक गंज इलाके की है। यहां स्थित एक तेल गोदाम में दोपहर करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। घटनास्थल के आसपास रिहायशी इलाका और लकड़ी का टाल था, जिसे सुरक्षा के लिहाज से तुरंत खाली कराया गया। गोदाम के आसपास बने घरों को भी खाली कराया गया ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो सके।
फायर ब्रिगेड के अमले के साथ ही पुलिस और सेना का बल मौके पर मौजूद रहा। आग पर काबू पाने के लिए निगम की 2 दर्जन से ज्यादा गाड़ियां मौके पर मौजूद रहीं। बताया जा रहा है कि गोदाम में 3 मंजिल तक सिर्फ तेल भरा था। आगजनी के बाद तेल सड़कों पर बह रहा था। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फिलहाल आगजनी के पीछे शॉर्ट सर्किट को वजह माना जा रहा है। हादसे में व्यापारी को लाखों का नुकसान हुआ है।