फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Sehore Rudraksh Festival postponed: Congress said nothing shameful about this, Home Minister Narottam spoke to Maharaj

सीहोर में रूद्राक्ष महोत्सव स्थगित: गृहमंत्री हुए नतमस्तक, बोले- आपके आशीर्वाद से ही सरकार है महाराज

Tue, 01 Mar 2022 04:14 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/सीहोर Published by: आनंद पवार Updated Tue, 01 Mar 2022 04:14 PM IST
सार

राजधानी भोपाल के पास स्थित सीहोर में सोमवार को रुद्राक्ष महोत्सव स्थगित होने पर राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने प्रशासन के दबाव में महोत्सव स्थगित करने से कथावाचक की आंखों में आंसू आने को शर्मनाक बताया है।

विज्ञापन
Sehore Rudraksh Festival postponed: Congress said nothing shameful about this, Home Minister Narottam spoke to Maharaj
रुद्राक्ष महोत्सव में शामिल होने पहुंचे श्रद्धालुओं को अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी भोपाल के पास स्थित सीहोर में सोमवार को रुद्राक्ष महोत्सव स्थगित होने पर राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने प्रशासन के दबाव में महोत्सव स्थगित करने से कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की आंखों में आए आंसू को सरकार के लिए शर्मनाक बताया। वहीं, गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पंडित प्रदीप मिश्रा से वीडियो कॉल पर बात की। उनसे कहा कि 'महाराज दंडवत कर रहा हूं। आपके आशीर्वाद से ही सरकार है महाराज।' 

विज्ञापन


गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार सुबह कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से बात की। वीडियो कॉल पर गृहमंत्री ने कहा कि महाराज दंडवत कर रहा हूं। निवेदन कर रहा था कि प्रशासन की ओर से कोई दिक्कत तो नहीं है? कोई बात होगी तो बताइएगा, कोई भी आवश्यकता हो। आपके आशीर्वाद से ही सरकार है महाराज। इस पर पंडित प्रदीप मिश्रा ने गृहमंत्री को बताया कि मंगलवार को व्यवस्थाएं दुरुस्त हो गई हैं। अब कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन


उधर, कांग्रेस इस मुद्दे पर हमलावर हो गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर शिव महापुराण व रूद्राक्ष महोत्सव के 7 दिवसीय महाआयोजन को दबाव डालकर पहले ही दिन स्थगित करा दिया। यह शिवराज सरकार, शिवराज जी का क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि प्रशासन लाखों श्रद्धालुओं की व्यवस्था संभालने में विफल साबित हुआ। आंखों में आंसुओं के साथ किसी कथावाचक को व्यासपीठ से श्रद्धालुओं को यह सच्चाई बताना पड़े तो इससे शर्मनाक प्रदेश के लिए कुछ और हो नहीं सकता है। जो खुद को धर्म प्रेमी बताते हैं, यह उनकी सरकार की हकीकत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मामला
शिव महापुराण और रुद्राक्ष महोत्सव की तैयारियां सीहोर में चितावलिया हेमा गांव में पिछले 15 दिनों से चल रही थी। सोमवार सुबह पंडित प्रदीप मिश्रा ने आयोजन की शुरुआत की। सुबह से ही हजारों लोगों का पंडाल पहुंचना शुरू हो गया। भीड़ इस कदर उमड़ी कि दोपहर होते-होते भोपाल-इंदौर स्टेट हाईवे के दोनों ओर 40 किमी तक जाम लग गया। पैदल चलने वालों तक का हाईवे से गुजरना मुश्किल हो रहा था। सीहोर-आष्टा और आसपास के सभी होटल, धर्मशाला फुल थे। दोपहर तक ही ढाई लाख भक्त यहां पहुंच चुके थे और श्रद्धालुओं का कारवां नहीं थम रहा था। अफरा-तफरी की स्थिति को देख पं. प्रदीप मिश्रा भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि ऊपर से बार-बार दबाव आ रहा है, इसलिए कथा स्थगित कर रहा हूं। आपसे हाथ जोड़कर विनती करता हूं कि अपने घर जाकर ऑनलाइन माध्यम से ही कथा सुनें। हालांकि, प्रशासन का कहना है कि कथा स्थगित करने के लिए कोई दबाव नहीं डाला गया। इसके बाद 7 दिन का रुद्राक्ष महोत्सव स्थगित कर दिया गया। पंडित प्रदीप मिश्रा ने श्रद्धालुओं को ऑनलाइन रुद्राक्ष मंगाने के लिए कहा। अभी शिव महापुराण कथा जारी है। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed