फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   robbers in police uniform took the family hostage robbery of crores of cash gold and silver in Bhind

MP News: चंबल में 5 करोड़ से अधिक की लूट, युवती की हत्या कर लूटा सोना और चांदी, पुलिस की वर्दी में आए बदमाश

Tue, 16 Aug 2022 01:36 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 16 Aug 2022 01:36 PM IST
सार


भिंड में एक दिलदहलाने वाली घटना सामने आई है। पुलिस वर्दी में आए लुटेरों ने घर में मौजूद युवती को बंधक बना लिया और उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। कारोबारी और उसको एक कमरे में बंद कर दिया। 

विज्ञापन
robbers in police uniform took the family hostage robbery of crores of cash gold and silver in Bhind
चंबल में करोड़ की लूट के बाद घर में इधर-उधर बिखरा सामान और पीड़ित। - फोटो : amar ujala

विस्तार

चंबल के भिंड में एक दिलदहलाने वाली घटना सामने आई है। पुलिस वर्दी में आए लुटेरों ने परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर लगभग 20 लाख की नगदी और करोड़ों के सोने चांदी के जेवरात समेट कर फरार हो गए। जाने से पहले लुटेरों ने घर में मौजूद युवती को बंधक बनाकर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। जिसकी वजह से उसकी सांस रुकने पर मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस की वर्दी में आए थे लुटेरे
देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के दौरान गोहद पुलिस नगर में तिरंगा यात्रा निकाल रही थी। उसी वक्त पुलिस की वर्दी में आए लुटेरे एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार गोहद के सदर बाजार में रहने वाले बर्तन व्यापारी राम कुमार लोहिया बीती शाम घर में वह और उनकी बेटी रिंकी थी। उनका बेटा बाजार गया था। सोमवार शाम करीब 7 बजे उनके घर में पुलिस की वर्दी में पहनकर दो युवक दाखिल हुए। उनके साथ एक अन्य युवक मौजूद था। पुलिस वर्दी में आए दोनों ने उनके बेटे लकी के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन


हथियार की तलाशी के नाम पर परिवार को बनाया बंधक
लुटेरों को पहले से मालूम था कि कारोबारी का बेटा लकी बाजार गया हुआ है। बेटे लकी पर अवैध हथियार रखने की बात कहकर घर की तलाशी लेने की बात कही। पीड़ित व्यापारी और उनकी बेटी रिंकी को बंधक बना लिया। तिजोरियों की चाबी ली और घर में रखी लगभग 20 से 25 लाख रुपये की नकदी और ढाई किलो सोना, 4 किलो चांदी के जेवर समेट कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के मुंह कपड़ा ठूसने की वजह से हुई मौत
पीड़ित ने बताया कि लुटेरों ने कारोबाी और उनकी बेटी के मुंह में कपड़ा ठूंस कर हाथ पैर बांध दिए और एक कमरे में बंद कर दिया। 4 घंटे बाद जैसे-तैसे निकलकर बेटी के पास गए। उस समय तक दम घुटने से उनकी बेटी की मौत हो चुकी थी। 


सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना के बाद पुलिस ने शहर भर के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed