{"_id":"626e390c4c6595537971d419","slug":"road-of-corruption-in-bhopal-10-feet-deep-pit-in-the-middle-of-the-road-near-chuna-bhatti-intersection-filled-with-soil","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल में ‘भ्रष्टाचार’ की सड़क: चूना भट्टी चौराहे के पास सड़क के बीच 10 फीट लंबा गड्ढा हुआ, मिट्टी डालकर भरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल में ‘भ्रष्टाचार’ की सड़क: चूना भट्टी चौराहे के पास सड़क के बीच 10 फीट लंबा गड्ढा हुआ, मिट्टी डालकर भरा
Sun, 01 May 2022 01:08 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 01 May 2022 01:08 PM IST
सार
राजधानी के सबसे व्यस्तम चौराहे चुूनाभट्टी के पास सड़क के बीच में 10 फीट लंबा गड्डा हो गया। गनीमत रही कि किसी तरफ की जनहानि नहीं हुई। शनिवार रात हुए गड्डे को मिट्टी डालकर भरा गया, लेकिन घटना ने सिस्टम की पोल खोल कर रख दी है।
विज्ञापन
चूनाभट्टी के पास सड़क के गड्डे को मिट्टी से भरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल में चूनाभट्टी से शाहपुरा की तरफ जाने वाली सड़क शनिवार रात 8 बजे अचानक से धंस गई। 2 महीने सड़क का निर्माण कराने के बावजूद इससे 10 फीट लंबा और 10 फीट चौड़ा गड्ढा हो गया। इस गड्ढे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद संबंधित एजेंसियों के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची। सड़क को रिपेयर करने का काम शुरू किया गया। रातभर में गड्ढे को मिट्टी से भरा गया। सड़क के नीचे से पानी और सीवेज की लाइन जा रही है।
अधिकारियों का कहना है कि लाइन की टेस्टिंग के चलते सड़क धंसी है। फिलहाल सड़क धंसने के कारणों की जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही जा रही है। रविवार सुबह से सड़क पर से यातायात शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
अधिकारियों का कहना है कि लाइन की टेस्टिंग के चलते सड़क धंसी है। फिलहाल सड़क धंसने के कारणों की जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही जा रही है। रविवार सुबह से सड़क पर से यातायात शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
