फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Road accident in Rajgarh, high speed bike rammed into dumper, burnt after accident, two youths injured

राजगढ़ में सड़क हादसा: डंपर में जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, हादसे के बाद धू-धूकर जली, दो युवक घायल

Mon, 07 Mar 2022 12:14 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 07 Mar 2022 12:14 PM IST
सार

राजगढ़ जिले के सिरोंज ब्यावरा नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार बाइक डंपर में जा घुसी, टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई और बाइक जलकर खाक हो गई। घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हैं। 

विज्ञापन
Road accident in Rajgarh, high speed bike rammed into dumper, burnt after accident, two youths injured
टक्कर के बाद बाइक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजगढ़ जिले के सिरोंज ब्यावरा नेशनल हाईवे पर रविवार रात करीब 8 बजे एक तेज रफ्तार बाइक डंपर में जा घुसी। टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई और कुछ ही मिनटों में बाइक जलकर खाक हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुठालिया से करीब 12 किमी दूर ब्यावरा-सिरोंज नेशनल हाईवे 752 बी पर रात 8 बजे एक तेज रफ्तार बाइक डंपर घुस गई, जिससे बाइक में आग लग गई। वहीं, बाइक पर सवार युवक प्रदीप मीणा (28) और मुरारी मीणा (35) गम्भीर रूप से घायल हो गए, दोनों घायल ग्राम नेवज के रहने वाले हैं और बाइक से ब्यावरा अपने गांव जा रहे थे, उसी दौरान हाईवे में उनकी बाइक डंपर में बाइक जा घुसी, बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक में टक्कर के साथ ही आग लग गई। घटना में बाइक जलकर खाक हो गई है। हादसे की सूचना के बाद गंभीर घायल हुए दोनों युवकों को 108 की मदद से ब्यावरा अस्पताल भेजा गया। फिलहाल घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed