फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Road Accident in Nagda truck hit school van many injured

MP News: नागदा में भीषण सड़क हादसा, बच्चों से भरी स्कूल वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, चार की मौत

Mon, 22 Aug 2022 03:13 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 22 Aug 2022 03:13 PM IST
सार

नागदा सड़क हादसा इतना भीषण था कि वाहन बुरी तरीके से पिचक गई। हादसे में 12 बच्चे घायल हो गए हैं। वहीं दुर्घटना को लेकर स्कूल प्रशासन ने कहा कि अभिभावक अपनी जिम्मेदारी पर बच्चों को वाहन से भेजते थे। वाहन स्कूल का नहीं था।

विज्ञापन
Road Accident in Nagda truck hit school van many injured
नागदा में भीषण हादसा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मध्यप्रदेश के नागदा में सोमवार की सुबह भीषण हादसा हो गया। एक वाहन फातिमा कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों को लेकर जा रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने टककर मार दी। हादसे में चार बच्चों की मौत हो गई। वहीं 12 बच्चे घायल हो गए। 

विज्ञापन


हादसा नागदा उन्हेल रोड पर झिरनिया फंटके के समीप हुआ। नागदा के फातिमा कॉन्वेंट स्कूल के 15 बच्चों को लेकर तूफान गाड़ी स्कूल जा रही थी। इस दौरान गलत दिशा से आ रही ट्रक ने स्कूली बच्चों की गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। 
विज्ञापन


छठी से दसवीं क्लास के थे छात्र
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस नहीं मिलने पर उज्जैन की ओर जा रही बसों से घायलों को ले जाया गया। कुछ बच्चों को जिला अस्पताल तो कुछ गंभीर घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान चार बच्चों की मौत हो गई। वहीं अन्य घायल बच्चों का इलाज उज्जैन के संजीवनी अस्पताल ऑर्थो हॉस्पिटल, इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल और नागदा के जन्मेजय हॉस्पिटल में किया जा रहा है। वाहन में सवार सभी बच्चों की उम्र 10 से 15 साल के बीच है। यह छठी से दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राएं थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन








— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) August 22, 2022 ">http://
मृतकों के नाम
उमा (15 साल) पिता ईश्वर लाल, भाव्याश (16 साल) पिता सतीश जैन, सुमित पिता सुरेश और इनाया पिता रमेश नादेड़ की मौत हो गई।

दुर्घटना में घायल मासूम
इस दर्दनाक हादसे में अनुष्का, सुमित, दर्शन, वीर, प्रियांशी, हिमांशु, तनीषा पिता राजेश मेहता, एगोशदीप श्रेयांश पिता राजेश मेहता, निहारिका, आदित्य, उमा, पर्व घायल हो गए।

सीएम ने ट्वीट कर दुख जताया 
हादसे को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने लिखा कि उज्जैन के पास नागदा में स्कूली बच्चों के वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की अत्यंत हृदयविदारक समाचार प्राप्त हुआ है। मैं सभी घायलों की कुशलता की प्रार्थना करता हूं। प्रभु दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।



 मंत्री प्रभुराम चौधरी ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि उज्जैन के पास नागदा में एक स्कूली बच्चों के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है। इस भीषण दुर्घटना में चार बच्चों की दुःखद मृत्यु और कुछ बच्चों के घायल होने की जानकारी मिली है। मैं पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।




वहीं हर्षदीप सिंह डांग ने भी शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि इस हादसे की तस्वीर ने मन को दुखी कर दिया है। हादसे का दर्द शब्दों में बयां नहीं कर सकता। 

Road Accident in Nagda truck hit school van many injured
नागदा हादसे में इन बच्चों की मौत - फोटो : Amar Ujala Digital
कमलनाथ ने कहा-पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद हो
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी हादसे को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि नागदा में एक स्कूली बच्चों के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की बेहद दुखद, ह्रदयविदारक जानकारी मिली है। कुछ बच्चों के घायल होने की जानकारी मिली है। ईश्वर से सभी बच्चों के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं। सभी बच्चों के समुचित इलाज की व्यवस्था हो, सभी पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद हो।


स्कूल प्रशासन ने दी सफाई
वहीं स्कूल प्रशासन ने हादसे को लेकर लेटर जारी किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि सभी छात्र निजी वाहन से स्कूल आ रहे थे। स्कूल प्रशासन ने किसी वाहन से कोई अनुबंध नहीं किया है। अभिभावक अपनी जिम्मेदारी पर बच्चों को वाहन से स्कूल भेजते हैं। हमें दुर्घटना की जानकारी मिली तो विद्यालय प्रबंधक घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी ली। स्कूल परिवार घटना से स्तब्ध है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed