{"_id":"656d46ce73980ac8ca086736","slug":"thief-stole-the-idol-of-kuldevi-from-the-temple-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewa: चोर ने मंदिर से चुराई कुलदेवी की मूर्ति, चार दिन बाद आकर बोला, काम पूरा होने पर मूर्ति कर दूंगा वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewa: चोर ने मंदिर से चुराई कुलदेवी की मूर्ति, चार दिन बाद आकर बोला, काम पूरा होने पर मूर्ति कर दूंगा वापस
Mon, 04 Dec 2023 08:56 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 04 Dec 2023 08:56 AM IST
सार
Rewa: रीवा के मऊगंज से चोरी का अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक चोर ने पहले मदिंर से मूर्ति को चोरी किया। फिर चार दिन के बाद वापस आया। जिसके बाद गांव वालों से कहना लगा कि काम होते ही मूर्ति वापस लाकर रख दूंगा।
विज्ञापन
चोर ने मंदिर से चुराई कुलदेवी की मूर्ती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊगंज जिले से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। अब इस घटना को चमत्कार कहे या फिर कुछ और है यह तो समझ से परे है। दरअसल मऊगंज के ढेरा गांव में स्थित कुलदेवी मंदिर से बूढ़ी माता की मूर्ति को एक अज्ञात चोर ने चोरी कर ली। मंदिर से कुलदेवी की मूर्ती चोरी की घटना से क्षेत्र में सनसनी मच गई। ग्रामीणों ने मामले के शिकायत मऊगंज पुलिस से की। इधर, पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
चोर ने वारदात को कबूला
हालांकि घटना के चार दिन बाद देवी मां की मूर्ति को चोरी करने वाला आरोपी खुद मंदिर परिसर में पहुंचा और गांव वालों के सामने मूर्ति चोरी की वारदात कबूल की। उसने कहा की उसका एक कार्य पूरा हो जाए। इसके बाद वह मूर्ति को वापस लाकर खुद मंदिर में स्थापित कर देगा। चोर ने वारदात को कबूलते हुए अपना नाम जीवेन्द्र कुमार यादव पिता रामनाथ यादव निवासी ग्राम बनपाड़र मऊगंज का होना बताया है। चोर ने कहा की चार दिन पूर्व उसने मंदिर से मूर्ति की चोरी की थी। अगामी दो दिन बाद उसका एक काम पूरा होते ही वह दोबारा कुलदेवी बूढ़ी माता की मूर्ति को मंदिर में लाकर स्थापित कर देगा।
विज्ञापन
