फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The woman committed suicide by writing on her hand

Mauganj News: नईगढ़ी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान और भावुक संदेश ने खोले कई राज

Sun, 27 Apr 2025 05:32 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंज Published by: रीवा ब्यूरो Updated Sun, 27 Apr 2025 05:32 PM IST
सार

मऊगंज के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में मंजू साकेत का शव फांसी पर लटका मिला। सुसाइड नोट में देवर पर अश्लील हरकतों और धमकी के आरोप लगे। मृतका के भाई ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मामला संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में शोक का माहौल है। 

विज्ञापन
The woman committed suicide by writing on her hand
photo

विस्तार

मऊगंज जिला मुख्यालय के नईगढ़ी थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 8 में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 27 वर्षीय मंजू साकेत का शव उनके घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना के वक्त परिवार के अन्य सदस्य खलिहान में फसल थ्रेसिंग का कार्य कर रहे थे। रात करीब 8 बजे मंजू का देवर और भतीजी घर लौटे, तो यह भयावह दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई, जिसने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई कर शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मंदसौर में बाइक से टकराकर कुएं में गिरी कार, छह लोगों की मौत, बचाने उतरे शख्स ने भी दम तोड़ा
विज्ञापन


रविवार को पुलिस ने मृतका के मायके पक्ष के बयान दर्ज कराए और पोस्टमॉर्टम कराया। इस पूरे घटनाक्रम ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब मृतका के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए और एक भावुक सुसाइड नोट मिला, जिसमें मंजू ने अपने देवर अंकुश पर गंभीर आरोप लगाए। नोट में लिखा था कि देवर उसे गंदी नजरों से देखता था और धमकी भी देता था। वह परिवार की प्रतिष्ठा और भावनाओं के डर से यह बात किसी को बता नहीं पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ऑक्सीजन जोन, बोरिंग का पानी खत्म कर रही सरकार, कैसे जिएंगे इंदौर के लोग

मृतका के भाई गोविंद साकेत ने आरोप लगाया कि उनकी बहन की हत्या कर उसे फांसी पर लटकाया गया है। उन्होंने सास, ससुर और देवर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है। उन्होंने यह भी बताया कि घटना की सूचना न पुलिस को दी गई थी और न ही परिवार को समय पर जानकारी दी गई।

फिलहाल पुलिस ने मामला संदिग्ध मानते हुए गहन जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में इस घटना को लेकर आक्रोश और शोक का माहौल है।

photo

photo

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed