फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa News ›   Revanchal Express Bullet fired in AC coach of Rewa Revanchal Express after 40 hours GRP registered FIR

Revanchal Express: रीवा रेवांचल एक्सप्रेस के एसी कोच में चली गोली, 40 घंटे बाद जीआरपी ने दर्ज की FIR

Tue, 13 Feb 2024 06:21 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 13 Feb 2024 06:21 PM IST
सार

रात लगभग दो बजे जब ट्रेन सागर से पथरिया के रास्ते में थी तभी ए वन कोच में गोली की आवाज सुनकर यात्री घबरा गए। जानकारी लगने के बाद राजकीय रेलवे पुलिस सक्रिय हुई और अज्ञात के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Revanchal Express Bullet fired in AC coach of Rewa Revanchal Express after 40 hours GRP registered FIR
जीआरपी ने दर्ज की FIR - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के रानी कमलापति और रीवा के बीच चलने वाली रेवांचल एक्सप्रेस में अचानक फायरिंग होने की घटना से हड़कंप मच गया था। घटना के बाद कोच में बैठे यात्रियों के बीच अफरा- तफरी मच गई थी। सूचना मिलते ही RPF सख्ते में आ गई और घटना की सूचना GRP पुलिस को दी। इसके बाद अगले दिन जैसे ही रेवांचल एक्सप्रेस रीवा के रेलवे स्टेशन पहुंची तो GRP पुलिस ने तत्काल ट्रेन से कोच A1 कोच को अलग किया और जांच पड़ताल शुरू की। जीआरपी पुलिस ने FSL टीम को बुलाया और मौके से साक्ष्य एकत्रित किए।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बीते 10 फरवरी की रात रेवांचल एक्सप्रेस ट्रेन भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से रीवा के लिऐ चली थी। इसी बीच A1 कोच के बर्थ नंबर 19 में किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बोगी के अन्दर रिवाल्वर से फायरिंग कर दी गई। फायरिंग के दौरान कोच के अंदर बैठे यात्रियों के बीच भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई। ट्रेन में गोली चलने की घटना से रेलवे प्रशासन के बीच हडकंप मच गया। तत्काल घटना की सूचना RPF को दी गई। इसके बाद दूसरे दिन रेवांचल एक्सप्रेस ट्रेन रीवा पहुंची। RPF ने रीवा रेलवे स्टेशन के GRP पुलिस थाने को सूचना दी और घटना की जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन


ट्रेन रीवा के रेलवे स्टेशन में पहुंचते ही जीआरपी पुलिस ने तत्काल ट्रेन से A1 कोच को अलग किया और घटना की जांच शुरू की। मौके पर पहुंची FSL की टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। इस दौरान FSL टीम ने पाया कि कोच के बर्थ 19 की सीट पर गोली चलने के निशान थे। गोली सीट की चीरते हुई सीधा कोच में जाकर लगी थी। हालांकि मौके से गोली का खोखा बरामद नहीं हुआ, लेकिन जीआरपी पुलिस ने ट्रेन में गोली चलने की घटना को स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी थाना प्रभारी आरबी ठक्कर ने बताया कि रेवांचल एक्सप्रेस के A1 बोगी को ट्रेन से अलग करके जांच की गई है। FSL टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं। बर्थ नंबर 19 में गोली के निशान पाए गए हैं, अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध बीते कल मामला दर्ज किया गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। व्यक्ति को जल्द ही गिरफ्तार करके उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed